आज का पंचांग 20 मई 2023: शनिवार व्रत और शनि पूजा से दूर होंगे कष्ट, जान लें शुभ मुहूर्त, अशुभ समय और राहुकाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

शनि देव के आशीर्वाद से वाद-विवाद के मामलों में सफलता मिलती है.
शनि देव का प्रकोप आप पर कम हो, इसके लिए आप शनि मंदिर में जाकर उनके दर्शन करें.

आज का पंचांग 20 मई 2023: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, अतिगंड योग, कृत्तिका नक्षत्र, दिशाशूल पूर्व और दिन शनिवार है. आज शनिवार व्रत रखकर शनि महाराज की पूजा करने से कष्ट दूर होते हैं, पाप मिटते हैं और कर्म के अनुसार फल की प्राप्ति होती है. शनि देव के आशीर्वाद से वाद विवाद के मामलों में सफलता मिलती है. अच्छे कार्यों में मन लगता है. शनि देव न्याय के देवता हैं, हर व्यक्ति के जीवन में दो बार उनका प्रभाव देखने को मिलता है, जब साढ़ेसाती या फिर ढैय्या होती है. शनि अपने महादशा में लोगों को उनके किए गए कर्मों का फल देते हैं. इस वजह से कभी भी गलत कार्य नहीं करना चाहिए. जो लोग कोई पाप कर्म करते हैं, उनको शनि की महादशा में दंड का भागी बनना पड़ता है.

शनि देव का प्रकोप आप पर कम हो, इसके लिए आप शनि मंदिर में जाकर उनके दर्शन करें. पूजा पाठ करें. शनि देव का तेल से अभिषेक करके उनको फूल, माला, तिल, धूप, दीप, गंध आदि अर्पित करना चाहिए. आज आप किसी गरीब या जरूरतमंद की मदद करते हैं तो भी आप पर शनि देव प्रसन्न होंगे. बीमार लोगों की सेवा करने से भी आप शनि कृपा पा सकते हैं. इसके अलावा आपको अपने छोटे कर्मचारियों, सफाईकर्मी, नौकरी आदि से अच्छा व्यवहार करना चाहिए. ऐसा करने से भी शनि महाराज प्रसन्न होते हैं.

आज आप शनि चालीसा, शनि स्तोत्र, शनि रक्षा कवच आदि का पाठ करें. उसके बाद विधिपूर्वक आरती करें. व्रत हैं तो शनिवार व्रत कथा का श्रवण करें. शनि देव आपका कल्याण करेंगे. आज के पंचांग से जानते हैं शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त, नक्षत्र, राहुकाल आदि.

20 मई 2023 का पंचांग
आज की तिथि – ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा
आज का नक्षत्र – कृत्तिका
आज का करण – चतुष्पाद
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – अतिगंड
आज का वार – शनिवार
आज का दिशाशूल – पूर्व

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:56:00 AM
सूर्यास्त – 07:15:00 PM
चन्द्रोदय – 05:39:00
चन्द्रास्त – 20:02:00
चन्द्र राशि– वृष

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:39:37
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
शुभ समय – 11:50:24 से 12:45:02 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 05:27:55 से 06:22:33 तक, 06:22:33 से 07:17:11 तक
कुलिक– 06:22:33 से 07:17:11 तक
कंटक– 11:50:24 से 12:45:02 तक
राहु काल– 09:16 से 10:56 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 13:39:41 से 14:34:19 तक
यमघण्ट– 15:28:58 से 16:23:36 तक
यमगण्ड– 14:00:10 से 15:42:37 तक
गुलिक काल– 05:56 से 07:36 तक

Tags: Dharma Aastha, Shanidev

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें