VIDEO: PM मोदी ने जापानी पीएम फुमियो किशिदा से की मुलाकात, कहा- हिरोशिमा का नाम सुन आज भी दुनिया कांप जाती है

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

PM मोदी ने शनिवार को जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की.
इस दौरान दोनों नेताओं में कई मुद्दों पर बातचीत हुई.
प्रधनमंत्री मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया.

ह‍िरोशि‍मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को जापान के हिरोशिमा में जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, अर्थव्यवस्था और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-जापान की मित्रता को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. पीएम मोदी, फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जापानी अध्यक्षता के तहत हो रहे जी 7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) में भाग ले रहे हैं.

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार पीएम मोदी ने कहा ‘मैं आपको जी7 के शानदार आयोजन के लिए बधाई देता हूं. आपकी (प्रधानमंत्री किशिदा) भारत यात्रा एक यादगार यात्रा थी. मैंने जो बोधि वृक्ष आपको दिया था, उसको आपने हिरोशिमा में लगाया और जैसे-जैसे वो बढ़ेगा भारत-जापान के संबंधों को मजबूती मिलेगी. यह वो वृक्ष है जो बुद्ध के विचारों का अमरत्व प्रदान करता है.’ बता दें कि शुक्रवार को पीएम मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में हिरोशिमा पहुंचे और उनके 40 से अधिक कार्यक्रमों में भाग लेने की उम्मीद है.

Tags: G7 Meeting, Japan, PM Modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें