TMKOC: दिशा वकानी के साथ भी हुआ दुर्व्यवहार! ‘बावरी’ ने असित मोदी पर लगाए आरोप, बोलीं- वो वापस नहीं आना चाहती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले कई दिनों विवादों में घिरा हुआ है. बीते दिनों शो में मिसेज रोशन सिंह सोढी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी और 2 अन्य लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. जेनिफर के इस खुलासे से हर कोई हैरान है. जेनिफर के बाद, शो में ‘बावरी’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया ने असित मोदी पर नए चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. आरोप लगाने के बाद मोनिका ने न्यूज18 शोशा को एक इंटरव्यू दिया और दिशा वकानी के शो छोड़ने के बारे में बात की.

दिशा वकानी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दया जेठालाल गढ़ा का किरदार निभा रही थीं. उन्होंने साल 2017 में मैटेरनिटी लीव ली और बाद में शो को छोड़ दिया. मोनिका भदौरिया ने बताया कि दिशा शो में वापस नहीं आना चाहती हैं. उन्होंने कहा,”मुझे नहीं लगता कि कोई भी इस शो में वापसी नहीं करना चाहता. वह वापस नहीं आना चाहती हैं. मुझे ऐसा लगता है.”

मोनिका भदौरिया ने आगे कहा, “वह (दिशा वकानी) वापस नहीं आ रही है. वह शो की लीड थीं. वह इतने दिनों से गुम है. क्या आपको नहीं लगता कि उन्होंने (असित कुमार मोदी) उन्हें वापस पाने के लिए बहुत मेहनत की होगी? लेकिन वह वापस नहीं आना चाहती हैं.” मोनिका ने आगे दावा किया कि असित कुमार मोदी ने दिशा के साथ भी दुर्व्यवहार किया होगा.

मोनिका भदौरिया ने आगे कहा, “असित कुमार मोदी सभी के साथ एक जैसा व्यवहार करते हैं. उन्होंने दिशा वकानी के साथ भी गलत व्यवहार किया होगा. लेकिन वह इसे कभी गंभीरता से नहीं लेती थीं. वह चीजों को जाने देती थीं. ‘छोड़ो कोई बात नहीं’, ‘जाने दो’ और न जाने क्या क्या.”

मोनिका भदौरिया ने कहा कि अभी शो में काम करने वाले लोग असित कुमार मोदी के खिलाफ नहीं बोल रहे है क्योंकि उस शो से उनका घर चलता है. पहले के जितने कलाकार थे, उसमें आधे से ज्यादा लोग छोड़कर जा चुके हैं और बाकी भी जल्दी चले जाएंगे. उन्होंने कहा, “वे उस शो से पैसा कमा रहे हैं।.वे उस शो के बारे में कुछ कैसे कह सकते हैं? जो लोग अभी शो का हिस्सा हैं वो कभी नहीं बोलेंगे। लेकिन एक दिन, वे भी शो छोड़ देंगे.”

Tags: Disha Vakani, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें