लक्ष्य साध लीजिए फिर सफलता की राह कोई नहीं रोक सकताः उन्नति शाह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. यदि कोई अपना लक्ष्य साध ले तो उसकी सफलता की राह को कोई भी बाधा नहीं रोक सकती है. ये जरूर है कि बाधाएं आएंगी लेकिन पूरी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने वाले को ही सफलता मिलती है. ये मानना है गायिका उन्नति शाह का. पार्श्व गायिका उन्नति सिंह लगातार अपने काम से लोकप्रिय होती जा रही हैं और आने वाले समय में वे एक फिल्म में भी गायिका के तौर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी.

अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए उन्नति ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें काफी समय लगा है और उन्होंने इस सपने को काफी समय से देखा है. उन्होंने कहा कि फिल्मों का कौन शौकीन नहीं होता. मैं भाग्यशाली हूं कि इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनी. उनके गीत कहने दो और हालिया आए चोरी चोरी को काफी पसंद किया जा रहा है.

उन्नति कई गीतों में अपनी आवाज से चुकी हैं. पद्मावत के घूमर और सिम्बा के बंदेया रे बंदेया में उन्होंने अपनी आवाज दी है. वे रियेलिटी शो अराइव्ड का भी हिस्सा रह चुकी हैं. ये शो एआर रहमान के चैनल पर प्रसारित भी हुआ था. उन्नति ने एआर रहमान, बादशाह, जुबिन नौटियाल, दर्शन रावल, अंकित तिवारी, ऐश किंग और कई अन्य प्रसिद्ध कलाकारों के साथ मंच साझा किया है. हाल ही वे दर्शन रावल के लव-ए-फेयर टूर का भी हिस्सा रही थीं. और बादशाह के पागल टूर के लिए भी परफॉर्म किया.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें