मुकेश खन्ना नहीं, ये एक्टर था भीष्म पितामह के रोल के लिए पहली पसंद, 1 गलती और लग गया साइड हीरो का ठप्पा..

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ टीवी का एक ऐसा पौराणिक सीरियल रहा है, जिसने इसमें नजर आए सभी कलाकारों को कभी ना मिटने वाली पहचान दी. फिर चाहे अर्जुन हो या कृष्ण, कौरव-पांडव हों या फिर भीष्म पितामह और दुर्योधन, हर किरदार और उसे निभाने वाले ऐक्टर लाखों लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुकेश खन्ना भीष्म पितामह के लिए पहली पसंद नहीं थे? बल्कि कोई और एक्टर थे जो बाद में फिल्मों में सिर्फ साइड हीरो बनकर ही रह गए.

फिल्मी दुनिया के कई ऐसे सितारे हैं जिनके हाथ से कई बार कई बड़े ऑफर निकल जाते हैं. या कई बार वह खुद ऐसे किरदार रिजेक्ट कर देते हैं जिनके लिए उन्हें बाद में पछतावा भी होता होगा. ऐसा ही एक किरदार भीष्म पितामह का किरदार फिल्मी दुनिया के मशहूर एक्टर विजयेंद्र घाटगे के हाथों से निकल गया था. सिर्फ एक वजह के चलते उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था, इसका खुलासा ‘महाभारत’ में दुर्योधन के रोल में नजर आ चुके पुनीत इस्सर और बाद में भीष्म पितामह बने मुकेश खन्ना ने अपने एक इंटरव्यू में किया था. कैसे सिर्फ एक वजह के चलते उन्होंने इस किरदार को निभाने से इनकार कर दिया था.

अनिल धवन ने उठाया बड़े राज से पर्दा, बताया क्यों नहीं करते डेविड धवन के साथ काम, बोले-‘सिर्फ भाई के नाते …’

क्यों रिजेक्ट किया भीष्म पितामह का किरदार?
साल 2016 में नवभारत टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने बताया था कि पहले इस किरदार के लिए विजयेंद्र घाटगे को कास्ट किया गया था, लेकिन उन्हें ये किरदार सिर्फ इसलिए नहीं किया क्योंकि वह शायद सफेद दाढ़ी और मूंछ लगाना नहीं चाहते थे. उन्हें इस उम्र का किरदार निभाना गवारा नहीं था और उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया. बाद में ये किरदार उनके पास आया. हालांकि मुकेश खन्ना ने इस किरदार को अमर बना दिया था. आज भी लोग भीष्म पितामह के किरदार की बात करते हैं तो मुकेश खन्ना का नाम जरूर आता है.

devdas

विजयेंद्र घाटगे ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है.

1 गलती और लग गया साइड हीरो का ठप्पा
विजयेंद्र घाटगे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1976 में राजश्री प्रॉडक्शन्स की फिल्म ‘चितचोर’ से की थी. इसके बाद उन्होंने दर्जनों फिल्मों में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए, जिनमें ‘प्रेम रोग’, ‘कसमें वादे’, ‘तेरे मेरे प्यार में’ और ‘देवदास’ जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं. ‘देवदास’ में वह ऐश्वर्या राय के पति के का किरदार निभाया था. फिर 1986 उन्होंने में टीवी का रुख किया. उसी दौरान उन्होंने रमेश सिप्पी के सीरियल ‘बुनियाद’ में काम किया इस शो से उन्हें घर-घर पहचान मिली. इसके बाद ही उन्हें ‘महाभारत’ का ऑफर मिला जो उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था. लेकिन फिल्मों में भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे कि लीड रोल बन पाते. उनकी ये एक गलती उन पर इतनी भारी पड़ी कि उन पर साइड हीरो का ठप्पा लग गया और इसके बाद वह कई फिल्मों में साइड रोल में नजर आए.

बता दें कि एक हैरान करने वाली बात ये थी कि जिस वक्त विजयेंद्र घाटगे ने ‘महाभारत’ का रोल ठुकराया, उसी साल उन्होंने रामानंद सागर के हिट सीरियल ‘विक्रम और बेताल’ का ऑफर स्वीकार कर लिया था. लेकिन भीष्म पितामह का किरदार ठुकराना उनके करियर के लिए एक बड़ी गलती साबित हुई.

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Mahabharat, Mukesh khanna

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें