चंडीगढ़. हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज अपने अलग और सख्त फैंसलो के लिए जाने जाते हैं. अब उनकी सख्त नजर पुलिस वालों की मोटी तोंद पर पड़ गई है, जिसे विज ने सुधारने का फैसला ले लिया है. विज ने हरियाणा पुलिस को फिट करने की ठान ली है. अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में पुलिस के लिए आदेश जारी कर दिए हैं कि अब मोटी तोंद वाले पुलिस कर्मचारी थानों में ड्यूटी नहीं दे पाएंगे.
विज ने आदेश जारी किए हैं कि मोटी तोंद वाले पुलिस वाले अब पुलिस थानों और चौक चौराहों पर ड्यूटी नहीं देंगे बल्कि इन्हें पुलिस लाइन में ड्यूटी करवाई जाए और फिट करवाया जाए. विज ने कहा कि मैंने चौक चौराहों पर ऐसे पुलिस वालों को ड्यूटी करते देखा जिसके बाद ये आदेश दिए हैं. कोई चोर चोरी कर ले तो ये चोर के पीछे कैसे भागेंगे.
विज ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर मुख्यमंत्री तय किया है. विज ने कहा कि इनका रिजल्ट शनिवार को निकला था इन पर शनि ढय्या लगी हुई है. विज ने कहा कि यह टूटी-फूटी पार्टी हो गयी है, कहीं भी यह पार्टी साबूत नहीं है. कर्नाटक और राजस्थान या हरियाणा सब जगह गुट बने हुए हैं. यह टुकड़ा-टुकड़ा पार्टी है. इनका कोई आपस में संगठन नहीं, आपस में कोई बातचीत नहीं.
आपके शहर से (अंबाला)

Sirsa Weather Update : बारिश से कपास की फसल को मिली संजीवनी, लोगों को गर्मी से मिली राहत, जानिए कैसा रहेगा मौसम

SSC CGL exam: एसएससी सीजीएल का एग्जाम कितनी बार दे सकते हैं?

Hisar News : जीजेयू के छात्रों ने बनाया स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, खासियत जान आप भी रह जाएंगे हैरान

World’s Largest School: दुनिया के सबसे बड़े स्कूल की फीस कितनी, 99% लोग नहीं जानते होंगे

Kurukshetra News : पेड़ काटने का विरोध कर्मवीर को पड़ा भारी, नौकरी से धोना पड़ा हाथ, जानिए पूरा मामला

बदहाली पर आंसू बहा रही ऐतिहासिक बावड़ियां, 1923 में किया गया राष्ट्रीय धरोहर घोषित

Top University of UP: BHU, AU समेत ये हैं यूपी के टॉप संस्थान, यहां CUET से कैसे मिलेगा एडमिशन ?

Bhiwani News : लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं मिलने से फूटा किसानों का गुस्सा, नायब तहसीलदार पर लगाए संगीन आरोप

Sohna News : सोहना का सरकारी अस्पताल बना रेफर सेंटर, मरीजों को नहीं मिल पा रहा सही इलाज

Nuh News : विज्ञान प्रदर्शनी में भावी वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा, हाइड्रोलिक पार्किंग मॉडल ने जीता सबका दिल
हरियाणा में नगर निगम चुनाव जानबूझकर टाले जाने के आरोप दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर लगाए हैं जिस पर जवाब देते हुए अनिल विज ने कहा बड़े हुड्डा हों या छोटे हुड्डा हों, इन्हें ज्ञान नहीं है. हमने पिछली कैबिनेट में ही BCA को रिजर्वेशन देने के लिए प्रस्ताव पास किया है. पिछले लंबे समय से BCA की रिजर्वेशन की मांग थी जिसे सरकार पूरा कर रही है उसमें समय लग रहा है. ये नहीं चाहते कि BCA को रिजर्वेशन मिले. ये रोज बोलते हैं चुनाव करवाओ हमें प्रक्रिया तो पूरी करने दो.
.
Tags: Ambala news, Chandigarh news, Haryana news, Haryana police
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 22:48 IST








