करनाल. हरियाणा की करनाल पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो देश के अलग-अलग तीन सितारा, 5 सितारा, 7 सितारा होटलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करता था. चोर का नाम जयेस रावजी सेजपाल जो गुजरात का रहने वाला है. उसे रायपुर से गिरफ्तार किया गया है. इस चोर ने करनाल के 5 सितारा होटल नूर महल में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जहां से उसने 15 तोले सोना और 3800 रुपए चुराए थे और मौके से फरार हो गया था. इस चोर ने चोरी करके सामान को मुंबई में एक किराए के कमरे में रखा हुआ था जहां से पुलिस ने सामान को भी बरामद कर लिया है.
चोर ऑनलाइन मैच में सट्टा लगाने का आदि था और अय्याशी करने का भी शौकीन था. इस चोर ने करनाल में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद नागपुर में भी एक होटल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, जालंधर, आगरा, जयपुर, हैदराबाद, रायपुर, उदयपुर, नागपुर, चंडीगढ़, विशाखापटनम जैसे शहरों में भी चोरी कर चुका है. ये चोर 23 साल यानी 2000 से लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है. चोरी करने से पहले ये शातिर शुरू में मुंबई में 5 सितारा होटल में भी काम कर चुका है और उसके बाद से इसने चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया.
कई केस में आरोपी को जेल भी हो चुकी है और जमानत में बाहर घूम रहा था जिसके बाद इसने करनाल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी एक आदतन अपराधी है. आरोपी ज्यादातर बडे शहरों में थ्री स्टार, फाईव स्टार व सेवन स्टार जैसे आलिशान होटलों में बडे ही शातिर तरीके से इस प्रकार की चोरी की वारदातों को अंजाम देता है. सबसे पहले किसी बडे शहर में जाकर बस अड्डे के आसपास ठहर कर शहर के सितारा होटलों की रेकी करता था और रेकी करने के लिए ई-रिक्शा या ऑटो का प्रयोग करता था.
आपके शहर से (करनाल)

Nuh News : विज्ञान प्रदर्शनी में भावी वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा, हाइड्रोलिक पार्किंग मॉडल ने जीता सबका दिल

तोंद पर प्रतिबंध, हरियाणा में अब ऊंचे पेटवाले पुलिसकर्मी थाना-चौराहे पर नहीं करेंगे ड्यूटी

Kurukshetra News : पेड़ काटने का विरोध कर्मवीर को पड़ा भारी, नौकरी से धोना पड़ा हाथ, जानिए पूरा मामला

Sirsa Weather Update : बारिश से कपास की फसल को मिली संजीवनी, लोगों को गर्मी से मिली राहत, जानिए कैसा रहेगा मौसम

बदहाली पर आंसू बहा रही ऐतिहासिक बावड़ियां, 1923 में किया गया राष्ट्रीय धरोहर घोषित

Bhiwani News : लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं मिलने से फूटा किसानों का गुस्सा, नायब तहसीलदार पर लगाए संगीन आरोप

Top University of UP: BHU, AU समेत ये हैं यूपी के टॉप संस्थान, यहां CUET से कैसे मिलेगा एडमिशन ?

World’s Largest School: दुनिया के सबसे बड़े स्कूल की फीस कितनी, 99% लोग नहीं जानते होंगे

SSC CGL exam: एसएससी सीजीएल का एग्जाम कितनी बार दे सकते हैं?

Hisar News : जीजेयू के छात्रों ने बनाया स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, खासियत जान आप भी रह जाएंगे हैरान

Sohna News : सोहना का सरकारी अस्पताल बना रेफर सेंटर, मरीजों को नहीं मिल पा रहा सही इलाज
इसके बाद आरोपी होटल चिन्हित करके उस होटल का सम्पर्क नम्बर ऑनलाईन निकालता है. उसके बाद आरोपी उस नम्बर पर फोन करके कोई पार्टी या शादी का प्रोग्राम या अन्य प्रकार के प्रोग्राम बुक करने की बात करके उक्त होटल में होने वाले प्रोग्रामों की डिटेल जुटा लेता था और उस होटल की व्यवस्था व डेकोरेशन आदि देखने के बहाने उस होटल में आकर उसको अच्छी तरह से परख लेता था और सारी जानकारी एकत्रित कर लेता था. उस होटल में होने वाले किसी प्रोग्राम के दौरान आरोपी उस होटलों में महिलाओं के ठहरने वाले कमरों की रेकी करता था और जब महिलाएं अपने कमरे का ताला लगाकर प्रोग्राम में चली जाती थी तो आरोपी होटल में इन्टरकॉम के द्वारा होटल के रिसेप्शन पर कॉल करके कहता था कि यह कमरा नम्बर मेरी पत्नी है और कमरे की चाबी गलती से कमरे के अंदर ही रह गई है.
इस कमरे का ताला खोल दो, इसमें से सामान निकालना है. जब होटल वाले उससे उसकी पत्नी का नाम पूछते और नाम गलत मिलता तो होटल वाले कहते कि यह कमरा तो इस महिला का नहीं किसी अन्य महिला के नाम है. आरोपी उन्हें कहता कि मैं अपनी पत्नी से पता करता हूं कि कौन सा कमरा नम्बर है. फिर आरोपी कुछ समय बाद इन्टरकॉम से होटल के रिसेप्शन पर दोबारा फोन करता है और रिसेप्शन वालों द्वारा बताए गए नाम को दोहराता की यह मेरी पत्नी का कमरा है और ताले की चाबी कमरे की अंदर ही रह गई है.
इसके बाद होटल स्टाफ उक्त कमरे का ताला खोलकर निकल जाता था और आरोपी कमरे के अंदर घुसकर कमरे में रखा सारा कीमती सामान व नगदी आदि चोरी करके किसी ई-रिक्शा या ऑटो में बैठकर मौका से फरार हो जाता था. आरोपी काफी साल पहले मुम्बई के ताज होटल में कैटरिंग का काम करता था, जिसकी वजह से आरोपी को होटल से संबंधित सारी जानकारी थी. तभी से आरोपी ने इस तरह के प्लान बनाने व वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था.
.
Tags: Haryana news, Karnal news
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 23:25 IST








