
नील कमल/पलामू. पलामू में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां 6 युवकों ने मिलकर एक युवती के साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं रेप के दौरान वीडियो भी बनाया गया और पीड़िता को धमकी दी गई कि घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर वीडियो वायरल कर दिया जाएगा. पीड़िता ने परिजानों के साथ थाने पहुंचकर गांव के ही 6 नामजद युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
रेप का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया
घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र की है. लड़की के परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे. लड़की घर पर अकेली थी. बदमाश इसी मौके पर फायदा उठाते हुए लड़की को घर से कुछ दूरी पर ले गए और बारी-बारी से रेप किया. पूरी वारदात को वीडियो भी बना लिया गया है.
बदमाशों की चंगूल से छूटकर लड़की किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई. इसके बाद लड़की पिता के साथ थाने पहुंची और पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद लड़की का मेडिकल कराया गया.
पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
वहीं, हुसैनाबाद एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि पीड़ित के परिजनों ने हुसैनाबाद थाने में 6 युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस फिलहाल अनुसंधान कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
.
Tags: Crime News, Jharkhand news, Palamu news
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 22:31 IST








