OPPO F23 5G को पावरहाउस स्मार्टफोन बनाने वाली इन 5 फीचर्स के बारे में जान आप भी बनाएंगे तुरंत इसे घर लाने का प्लान!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

OPPO F23 5G का टैगलाइन- ‘Flaunt Your Superpower’ यानी ‘बेझिझक होकर दिखाएं अपनी सुपरपावर’ है. इसके फीचर्स और खासियत इस सुपरपावर स्मार्टफ़ोन की एक झलक देखकर ही समझ आ जाएगी. आप भी इसके बारे में जानने के बाद मान लेंगे कि यह टैगलाइन बिल्कुल सटीक है. 25K की कीमत में आने वाले स्मार्टफोन की कैटेगरी में यह सबसे पावरफुल फोन है. जबरदस्त बैटरी, शानदार डिजाइन और OPPO Glow Finish की बेहतरीन चमक वाली सभी खासियत से भरपूर OPPO F23 5G को आप दोस्तों और परिवार के बीच दिखाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे!

इस फोन की कीमत INR 24,999 से शुरू है और आप Amazon, OPPO Store से स्मार्टफोन की खरीदारी कर सकते हैं. इसके अलावा, मेनलाइन रिटेलर्स से भी यह स्मार्टफोन खरीद सकते हैं. अगर आप 25K की कीमत में अपने लिए स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो OPPO F23 5G बेहतरीन विकल्प है.

साल 2023 में अगर आप स्मार्टफोन खरीद रहे हैं, तो यह क्यों सर्वश्रेष्ठ विकल्प है जानें इसकी 5 सॉलिड वजहें!

दमदार बैटरी है इसकी खासियत
इस फोन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है इसकी दमदार बैटरी और चार्जिंग सेटअप – 5,000 mAh बैटरी के साथ आपको सुपर-फास्ट चार्जिंग के लिए मिलेगा 67W SuperVOOC™. सिर्फ़ 18 मिनट में फोन 50% तक और 44 मिनट में 100% चार्ज हो जाता है.

OPPO F23 5G, OPPO F23, OPPO, tech news, tech news in hindi

सुपर फास्ट चार्जिंग और दमदार बैटरी के बारे में जानकर अब तक आप काफी प्रभावित हो गए होंगे. सबसे अच्छी बात यह है कि एक बार फोन चार्ज करने के बाद आप पूरे दिन टेंशन फ्री होकर अपना काम कर सकते हैं. OPPO आपको देता है 39 घंटे तक के फ़ोन कॉल, 16+ घंटे का YouTube स्ट्रीमिंग और 8.4 घंटे तक गेमिंग का वादा. टेंशन फ्री होकर दिल खोलकर गपशप करें, मनपसंद वीडियो देखें या गेमिंग का लुत्फ उठाएं. दमदार बैटरी के साथ ही चार्जिंग स्पीड भी काफ़ी तेज़ है. 5 मिनट की चार्जिंग में आप 6 घंटे तक की कॉल निपटा सकते हैं और 30 मिनट की चार्जिंग में आराम से पूरे दिन अपना फोन इस्तेमाल कर सकते हैं. 30 मिनट की चार्जिंग में आप 26 घंटे तक की कॉल और 10+ से ज्यादा घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग का लुत्फ ले सकते हैं.

इतना ही नहीं! हाई-स्पीड चार्जिंग की वजह से अक्सर फोन की बैटरी समय के साथ खराब होने लगती है और इसकी क्षमता कमजोर पड़ जाती है. OPPO के बेहतरीन बैटरी हेल्थ इंजन चार्जिंग के दौरान बैटरी को नुकसान नहीं पहुंचाती है. इस खासियत की वजह से बैटरी की लाइफ 1600 साइकल तक होती है. सोचिए कि आपके फोन को दिन भर में सिर्फ एक बार चार्ज करने की जरूरत होती है और 4 साल तक बैटरी के इस्तेमाल में कोई परेशानी नहीं होती है. OPPO F23 5G लंबे समय तक साथ निभाने वाला स्मार्टफोन है.

OPPO की बैटरी हेल्थ इंजन ने 2023 सील बिज़नेस सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड भी दिया गया है! यह अवॉर्ड स्वदेशी बैटरी इंजन हेल्थ टेक के लिए दिया गया है. सस्टेनेबिलिटी के लिए OPPO की लगातार सक्रिय कोशिशों को अब वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है. यह अवॉर्ड इसकी पुष्टि करता है.

इस फ़ोन के दूसरे फीचर्स में से एक है ऑल डे पावर सेविंग मोड. इस फ़ीचर से आप एक ही वक्त में 6 ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं और यह आपके फोन की बैटरी लाइफ को भी बेहतर बनाएगा. सुपर नाइट-टाइम स्टैंडबाई आपके सोने के समय को नोट कर लेता है और इसके मुताबिक अपने-आप ही पावर इस्तेमाल की सेटिंग काम करती है. इस फ़ीचर की मदद से रात में आपके सोने के दौरान फोन के बैटरी की खपत 2% से ज्यादा नहीं होती है.

दमदार और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ अब आपको फ़ोन की बैटरी खत्म होने की टेंशन से दो-चार नहीं होना होगा. इस स्मार्टफोन के साथ आपकी जिंदगी पहले से कहीं ज्यादा आसान और आरामदेह हो जाएगी.

डिजाइन ऐसा कि सबको दिखाने का दिल करे
अब बात करते हैं मेरे सबसे पसंदीदा हिस्से की: वह है डिजाइन. OPPO F23 5G अपनी कैटेगरी के सभी स्मार्टफ़ोन में लुक्स के लिहाज से बेहतरीन है. डिजाइन सिंपल, लेकिन बेहद स्टाइलिश और शानदार लुक देने वाला है. इसके नायाब फीचर्स इस फोन को अपनी कैटेगरी का सर्वश्रेष्ठ डिवाइस बनाते हैं.

OPPO F23 5G, OPPO F23, OPPO, tech news, tech news in hindi

फोन के पिछले हिस्से में 3D कर्व्ड ग्लास इस्तेमाल किया गया है और यह छूने और पकड़ने में बेहद नर्म और आरामदेह है. यह फोन दो रंगों बोल्ड गोल्ड और कूल ब्लैक में उपलब्ध है. रीयर पर OPPO ग्लो फ़िनिश फो़न को देता है बिल्कुल डिफरेंट लुक. साथ ही, कैमरे के चारों ओर लगा सुंदर सा रिंग और कैमरा वाले हिस्से में ग्लॉसी बैक फ़िनिश, इस स्मार्टफोन के लुक में चार चांद लगाते हैं.

OPPO ग्लो, का चमकीला और खूबसूरत फ़िनिश बहुत ही बारीक कारीगरी से बनाया गया है. नैनो-लेवल पर हीरे जैसी चमक को बहुत ही सूक्ष्मता से तराशकर तैयार किया गया है. इनकी वजह से बेहतरीन चमक और पैटर्न नजर आते हैं. सबसे खास बात ये है कि फोन का रीयर भी फिंगरप्रिंट रेजिस्टेंट है.

लुक के साथ ही यह फ़ोन लंबे समय तक चलने वाला और टिकाऊ भी है, IP54 इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाता है. 1 मीटर ड्रॉप, पानी की बूंदों के साथ फ़ोन की टेस्टिंग की गई है और हजारों बूदों के साथ ही, 168 घंटे तक यह फोन गर्मी और धूल भरे मौसम में खराब नहीं होगा.

साथ ही, आपको यह भी बता दें कि इतनी सारी खूबियों और फीचर्स से भरपूर यह फ़ोन काफी हल्का और स्टाइलिश भी है. 8.2mm पतला और वजन में सिर्फ 192 ग्राम का ही है.

मल्टीमीडिया इस्तेमाल का मिलेगा शानदार अनुभव
F23 5G पर आप गेम खेल रहे हों या फिर म्यूजिक सुन रहे हों या अपने मनपसंद शो देख रहे हों, आपके मनोरंजन में कोई कमी नहीं आएगी. 6.72-इंच 120 Hz डिसप्ले पर वीडियो देखने और गेम खेलने में पूरा आनंद आएगा. इसके अलावा, इस स्क्रीन पर रंग बिल्कुल उभर कर दिखते हैं, वीडियो आसानी से बिना किसी रुकावट के चलेगा और 680 निट्स ब्राइटनेस से मिलेगा भरपूर मज़ा. 91.4% स्क्रीन टू बॉडी अनुपात की वजह से आपको वीडियो देखने के लिए बड़ी स्क्रीन मिलेगी. गेमिंग और वीडियो देखने के शौकीन लोगों को यह स्क्रीन बहुत मजेदार अनुभव देगी. भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हम सभी फ़ोन का इस्तेमाल काफ़ी ज्यादा करते हैं. इसलिए इस फ़ोन में ऑल डे आई कंफर्ट फीचर भी दिया गया है. इस फीचर से फोन और स्क्रीन के इस्तेमाल से आंखों में जलन और तकलीफ़ का अनुभव नहीं होगा और आपको एक शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा.
फ़ोन के ऑडियो की बात करें, तो F23 5G के स्पीकर्स की टेस्टिंग डिराक ने की है – इसकी ख्याति ऑडियो एक्सपर्ट के तौर पर दुनिया भर में है. शोर को कम करने और आवाज़ को ईको होने से रोकने में Dirac की विशेषज्ञता है. इस फ़ोन पर आप गाने सुनें, गेम खेलें या मूवी देखें ऑडियो से आपको कोई परेशानी नहीं होगी.

OPPO F23 5G से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भी आपको बात करते हुए शोर-शराबे से परेशानी नहीं होगी. फोन के स्पीकर आवाज़ को 200% तक बढ़ा सकते हैं और सिर्फ़ ईयरपीस की आवाज़ 3 dB तक बढ़ाने की क्षमता से लैस है. अब भीड़ में या शोर वाली जगहों पर आपको फ़ोन से बात करते हुए परेशान नहीं होना पड़ेगा.

बेहतरीन कैमरा क्वॉलिटी के साथ लें मनचाही तस्वीरें
इस फ़ोन का फ़्रंट और बैक कैमरा शानदार है. OPPO F23 5G का प्राइमरी सेंसर हाई-रिजॉलूशन 64MP सेंसर है, जिससे आप मनचाही तस्वीरें खींच सकते हैं. इन तस्वीरों में किसी दृश्य या लम्हे की बारीकियां भी बखूबी कैद होंगी. खराब या कम रोशनी में भी तस्वीरें लेने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी.

साथ ही, आपको मिलेगा 2MP डेप्थ सेंसर, जिससे आप पोर्टेट शॉट में आसपास की चीज़ों को धुंधला कर सकते हैं. 2MP माइक्रोलेंस सिस्टम से 20x/40x ज़ूम और मैक्रो (छोटा करना) भी कर सकते हैं!
सेल्फ़ी के शौकीन लोगों के लिए भी यह फ़ोन बेहतरीन विकल्प है. 32 MP सेल्फ़ी कैमरे के साथ जी भरकर खीचें अपनी तस्वीरें. इसके अलावा, एआई पोर्टेट रीटचिंग, एआई कलर पोर्टेट, सेल्फी एचडीआर जैसे फ़ीचर्स सेल्फ़ी दीवानों के लिए इसे बनाते हैं मनपसंद विकल्प.

सर्वोत्तम परफॉर्मेंस
इस फ़ोन की परफॉर्मेंस को दमदार बनाता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G मोबाइल प्लैटफ़ॉर्म. साथ ही, 8GB रैम के साथ आपको मिलेगा 256 GB तक का स्टोरेज. इसके अलावा, 8 GB ऑनबोर्ड स्टोरेज को बतौर रैम सप्लीमेंट फ़ोन इस्तेमाल कर सकते हैं. यह इसकी सुपरचार्ज परफ़ॉर्मेंस को और भी दमदार बनाते हैं. साथ ही, माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए स्टोरेज को 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है.

दिलचस्प बात यह भी है कि OPPO आपको 4 साल तक फोन से जुड़े सभी अपडेट्स देता रहेगा. लगातार चलने वाले ऑप्टमाइज़ेशन सपोर्ट की वजह से, अगले 4साल तक सभी एंड्रॉयड अपडेड्टस मिलते रहेंगे. इसके अलावा, अगले 5 साल के लिए आपको सुरक्षा अपडेट्स के लिए भी परेशान होने की ज़रूरत नहीं नहीं.

F23 5G में ColorOS 13.1 ऑपरेटिंग सिस्टम है. फ़ोन का ऑप्टिमाइजेशन आपके लिए फ़ोन का इस्तेमाल और आसान बनाएगा. स्नैपड्रैगन चिप और इसके एआई सुविधाओं से फ़ोन इस्तेमाल करते हुए बेहतरीन अनुभव मिलेगा. साथ ही, यह फ़ोन आपके लाइफ़स्टाइल को भी बेहतर और आरामदेह बनाता है. इसके ऑन स्क्रीन कॉन्टेंट के एआई-पावर्ड ट्रांसलेशन जैसी सुविधाएं बहुत काम की हैं. इसके अलावा, नामों के ऑटो-पिक्सल, चैट स्क्रीनशॉट में प्रोफाइल पिक्चर जैसे फ़ीचर्स भी हैं. आपके डैशबोर्ड की निजता पूरी तरह से सुरक्षित है, क्योंकि बिना आपकी अनुमति के कोई और उसे इस्तेमाल नहीं कर सकता है.

OPPO F23 5G इस साल लॉन्च होने वाला बेहतरीन और बेहद रोमांचक फ़ोन है. अगर आप इस साल दमदार बैटरी वाले नए फ़ोन की तलाश में हैं, तो OPPO F23 5G आपकी सारी ज़रूरतें पूरी करेगा. इस फ़ोन की बैटरी लंबे समय तक चलती है और आपको बार-बार चार्जिंग की टेंशन नहीं लेनी होगी. हालांकि, बेहतरीन बैटरी क्षमता के अलावा भी इस फ़ोन में कई और शानदार फ़ीचर्स हैं. इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन और कैमरा भी उम्दा है.

अब बिना देर किए सुपरपावर OPPO F23 5G को आज ही अपने घर ले आएं. फोन खरीदने पर मिलने वाले सभी लेटेस्ट ऑफर जानने के लिए यहां क्लिक करें.

(यह एक पार्टनर पोस्ट है.)

Tags: Oppo, Tech news, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें