
जुगल कलाल/ डूंगरपुर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल डूंगरपुर में पहली बार जबड़े के कैंसर का ऑपरेशन हुआ. प्रिंसिपल समेत 7 डॉक्टरों की टीम ने 8 घंटे तक ऑपरेशन में कैंसर संक्रमित आधा जबड़ा काटा दिया. उसकी जगह प्लेट डालकर सफल प्लास्टिक सर्जरी की गई. ऑपरेशन के बाद अब मरीज ठीक है. वही डॉक्टरों की टीम उसकी जांच कर रही है.
डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ महेश पुकार ने बताया की जिले में पहली बार जबड़े के कैंसर का सफल ऑपरेशन हुआ है. उत्तरप्रदेश के आगरा नवला केहरी निवासी अजय विरसिंग (33) पुत्र बच्चूसिंह चाहर एक ट्रक ड्राइवर है. वह 10साल से भी ज्यादा समय से गुटखा खाने की आदत है. इस वजह से उनके मुंह में लेफ्ट साइड में गांठ हो गई. पहले उन्होंने गांठ को नॉर्मल समझा. भरतपुर को अलग अलग जगह पर इलाज करवाया लेकिन आराम नही मिला. 5 मई को वह जयपुर के एसएमएस अस्पताल इलाज करवाने पहुंचे. डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ महेश पुकार भी जयपुर मीटिंग को लेकर गए थे. इस दौरान अजय विरसिंग की मुलाकात डूंगरपुर प्रिंसिपल डॉ महेश पुकार से हो गई. उन्होंने डॉ पुकार को बीमारी के बारे में बताया. डॉ पुकार ने डूंगरपुर आने के लिए कहा. इस पर अजय विरसिंग ओर उनके परिवार के लोग डूंगरपुर आए. 11 मई को डॉ पुकार को दिखाया और जांचे करवाई. इसमें जबड़े में कैंसर की गांठ पाई गई.
प्रिंसिपल समेत 7 डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन
डॉ महेश ने मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया. इसके बाद ऑपरेशन के लिए सभी जांच करने के बाद 7 डॉक्टरों की टीम बनाई. सुबह 8 बजते ही मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ महेश पुकार, ईएनटी सर्जन हेमंत बामणिया, सर्जन कमलेश डामोर, प्लास्टिक सर्जन डॉ प्रणय अहारी, एनेस्थीसिया डॉ राजेंद्र वर्मा, डॉ ममता डामोर, डॉ जिज्ञासा, डेंटल सर्जन डॉ सौरभ के साथ नर्सिंग स्टाफ कोकिला व मीनाक्षी की टीम ने मरीज अजय वीरसिंह का ऑपरेशन शुरू कर दिया.
डॉ महेश पुकार ने बताया की कैंसर से ग्रसित लेफ्ट साइड के जबड़े के आधे हिस्से को काट दिया. उसकी जगह पर एक प्लेट लगाई गई. पलेट के साथ ही माथे और सीने की चमड़ी लेकर नया जबड़ा तैयार किया गया. वही कैंसर का संक्रमण गले तक फ़ैल गया था. ऐसे में 20 संक्रमित लिफनोंड को क्लीन किया. 8 घंटे तक ये पूरा ऑपरेशन चला. सफल सर्जरी के बाद मरीज को होश आने पर डॉक्टर ने राहत की सांस ली. डॉ महेश पुकार ने बताया की मरीज की हालत अब ठीक है. ऑपरेशन के बाद मरीज के अब कीमोथेरेपी और रेडियो थैरेपी की जाएगी.
.
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 16:53 IST








