OMG! जयमाला के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, कहा- दूल्हे का रंग काला है, लोग मजाक उड़ाएंगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सीतामढ़ी. इन दिनों शादी का सीजन (Wedding Season) चल रहा है. ऐसे में इस दौरान शादी की एक से बढ़कर एक खबरें (Wedding Story) सामने आ रही है. ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है, जहां जयमाला के बाद लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया है. दरअसल जयमाला के बाद एक लड़की ने लड़के का सांवला रंग देखकर शादी से इनकार कर दिया.

घटना सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के घुरघुरा गांव की है, जहां सीतामढ़ी के ही बेला थाना क्षेत्र के फुलहटा गांव निवासी सिंघेश्वर साह के पुत्र सोहन कुमार की बारात घुरघूरा निवासी गणेश साह के यहां आई थी. गणेश साह की पुत्री निभा कुमारी की शादी सोहन कुमार से तय की गई थी. इसी बीच 18 मई की रात बारात आने के बाद जयमाला कार्यक्रम हुआ और जयमाला के तुरंत बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया.

दुल्हन ने शादी के रंग में भंग डालते हुए कहा कि लड़के का रंग काला है ऐसे लड़के के साथ कहीं जाऊंगी तो लोग मेरा मजाक उड़ाएंगे. साथ ही उसने कहा कि उसने स्टेज पर ही पहली बार दूल्हे को देखा है. इस घटना के बाद दुल्हन को शादी से राजी को लेकर घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा चला.

दूल्हा-दुल्हन ने शादी की पहली रात सड़क पर बिताई, लड़की ने की यह डिमांड, इन दिनों खूब चर्चा में है यह Unique Marriage

मान मनौअल का खेल भी चला लाख प्रयास के बाद भी लड़की शादी करने को तैयार नहीं हुई जिसके बाद बारात वापस चली गई और दुल्हन पक्ष के लोगों के द्वारा लड़के को बंधक बना लिया गया. उपहार और खर्च की राशि की मांग की जाने लगी जिसके बाद मौके पर पहुंची सोनबरसा थाना की पुलिस ने दूल्हे को मुक्त कराया और थाना लेकर चली गई.

Tags: Bihar News, Bride and groom story, Wedding story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें