IPL 2023 : हो रही ‘रन वर्षा’, अब तक लग चुके 8 शतक, टूट सकता है सैकड़ों का रिकॉर्ड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. आईपीएल-2023 में जमकर ‘रन वर्षा’ हो रही है. गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच में क्रिकेटप्रेमियों को दो शतक देखने को मिले. मैच में SRH के हेनरिक क्‍लासेन (Heinrich Klaasen) के शतक का जवाब RCB के विराट कोहली (Virat Kohli) ने शतक से दिया. आरसीबी ने मैच में 187 रनों का टारगेट दो विकेट खोकर हासिल करते हुए प्‍लेऑफ की उम्‍मीदें कायम रखी हैं.

क्‍लासेन (104 रन) और विराट कोहली (100 रन) की शतकीय पारियों के बाद आईपीएल के मौजूदा सीजन में 65 मैचों के बाद शतकों की संख्‍या 8 पहुंच गई है. आईपीएल-2022 में भी आठ ही शतक लगे थे.

IPL-2023 में अभी प्‍लेऑफ के चार सहित कुल 9 मैच खेले जाने हैं. ऐसे में इस बात की पूरी उम्‍मीद है कि एक सीजन में शतकों का 2022 का रिकॉर्ड टूट जाएगा. आईपीएल का पहला शतक केकेआर के ब्रेंडन मैक्‍कुलम ने 2008 के शुरुआती सीजन में ही बनाया था.

आईपीएल के किस सीजन में लगे कितने शतक
IPL-2008 : 6
IPL-2009 : 2
IPL-2010 : 4
IPL-2011 : 6
IPL-2012 : 6
IPL-2013 : 4
IPL-2014 : 3
IPL-2015 : 4
IPL-2016 : 7
IPL-2017 : 5
IPL-2018 : 5
IPL-2019 : 6
IPL-2020 : 5
IPL-2021 : 4
IPL-2022 : 8

IPL-2009 में बने थे सबसे कम दो शतक
शतकों के मामले में सबसे ‘कंगाल’आईपीएल-2009 रहा था,इसमें केवल दो शतक लगे थे. इस सीजन में आरसीबी की ओर से मनीष पांडे ने नाबाद 114 और एबी डिविलियर्स ने डेक्‍कन चार्जर्स की ओर से चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ नाबाद 105 रन बनाए थे. भारत में आम चुनावों के चलते आईपीएल-2009 दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुआ था.

Tags: IPL 2023, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें