नशे के आदि व्यक्ति की उसके भाई ने ही कर दी हत्या, पुलिस को करता रहा गुमराह, फिर ऐसे आया पकड़ में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अशोक कुमार शर्मा/ श्रीगंगानगर. शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में भाई ने अपने ही भाई की सोते समय लोहे की रोड़ से वार कर निर्ममता से हत्या कर दी. श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक परिस अनिल देशमुख ने बताया कि मृतक सतीश सैनी नशे का आदी था और अक्सर शराब के नशे में परिजनों के साथ मारपीट और गाली गलौज करता था. जिससे तंग आकर मृतक के भाई अनिल सैनी ने सोते समय मृतक सतीश सैनी  के सर पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी.सूचना पर स्थानीय जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के आरोपी भाई अनिल सैनी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है.

दरअसल, श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के गगन पथ पर मृतक अपने भाई अनिल सैनी और मां के साथ रहता है जबकि मृतक का तीसरा भाई कमल  सरकारी चालक है और वर्तमान में जिला खाद्य अधिकारी की गाड़ी चलाता है.

सरकारी चालक कमल माली ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उसके भाई अनिल माली ने सुबह उसे फोन कर बताया कि सतीश माली की किसी व्यक्ति ने हत्या कर दी है और जल्दी से उसका अंतिम संस्कार करवा दो जिस पर उसे शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई.

जवाहर नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया और डॉग स्क्वायड और FSL की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठे किए. बताया जा रहा है कि मृतक सतीश माली का कुछ सालों पहले तलाक हो चुका है और उसका एक बेटा मुंबई तो दूसरा साउथ अफ्रीका में रहता है.मुंबई में रहने वाले छोटे बेटे को हादसे के बारे में पुलिस के द्वारा सूचना दे दी गई है. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक सतीश माली के भाई अनिल माली को राउंडअप कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है.

शराबी भाई की हरकतों से और गृह क्लेश से तंग आकर भाई ने हीं अपने शराबी भाई की रात में सोते समय लोहे की रॉड से वार कर निर्ममता से हत्या कर दी. श्रीगंगानगर पुलिस ने हत्या के आरोपी भाई अनिल सैनी को हिरासत में ले कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.

Tags: Rajasthan news, Sriganganagar news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें