किरेन रीजीजू ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का चार्ज संभाला, बोले- विपक्ष का अटैक कोई नई बात नहीं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

किरेन रीजीजू ने पृथ्वी विज्ञान मंत्री का पद संभाल लिया है.
रीजीजू को कल कानून और न्याय मंत्रालय से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में ट्रांसफर कर दिया गया था.
रीजीजू ने कहा कि विपक्ष निश्चित रूप से आलोचना करेगा.

नई दिल्ली. किरेन रीजीजू (Kiren Rijiju) ने आज कानून और न्याय मंत्रालय से पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू को कल कानून और न्याय मंत्रालय से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में ट्रांसफर कर दिया गया था. इस मौके पर मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए रीजीजू ने कहा कि ‘विपक्ष निश्चित रूप से मेरी आलोचना करेगा … वो क्या हमारी तारीफ करेंगे … विपक्ष मेरे खिलाफ बोल रहा है यह कोई नई बात नहीं है … यह स्थानांतरण कोई सजा नहीं है, यह सरकार की योजना है, यह पीएम मोदी का दृष्टिकोण है …’

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद मीडिया के सवालों के जवाब में किरेन रीजीजू ने कहा कि ‘आज का दिन राजनीतिक अटकल या बयानबाजी का नहीं है. ये किसी बदलाव किसी गलती के कारण नहीं है. आज मेरा पहला दिन है, तो ध्यान से देखने और सीखने की कोशिश करूंगा. पीएम मोदी अपने हिसाब से लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी देते हैं. इसमें इस तरह से क्यों सोचना कि ये किसी गलती के कारण हुआ है.’

‘सरकार और जूडिशियरी के बीच मतभेद का मतलब यह नहीं है कि …’, आखिर ऐसा क्यों बोले किरेन रीजीजू
” isDesktop=”true” id=”6247611″ >

किरेन रीजीजू ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप में सेवा करना एक विशेषाधिकार और सम्मान रहा है. मैं भारत के माननीय चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीशों और हाईकोर्ट न्यायालयों के न्यायाधीशों, निचली अदालतों और पूरे कानून अधिकारियों को न्याय को आसानी से सुनिश्चित करने और हमारे नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान करने में भारी समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं.’ रीजीजू ने कहा कि ‘मैं माननीय पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को पूरा करने के लिए तत्पर हूं. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में मैं उसी जोश के साथ काम करूंगा जो मैंने भाजपा के एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में आत्मसात किया है.’

Tags: BJP, Kiren rijiju, Pm narendra modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें