MP News: छात्राओं को मिला ड्राइविंग लाइसेंस, अब बेधड़क चलाएंगी स्कूटी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम नर्मदापुरम के होम साइंस महाविद्यालय की छात्राओं के लिए गुरुवार को निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस कैंप लगाया गया. इस कैंप को लेकर स्टूडेंट्स में गजब का उत्साह देखने को मिला.  सुबह 10 बजे से लेकर देर शाम तक चला.  इस कैंप में 250 से ज्यादा छात्राओं ने लाइसेंस की औपचारिकताएं पूरी की.

गर्ल्स स्टूडेंट्स का उत्साह देख जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान काफी खुश नजर आईं. उन्होंने बताया कि लड़कियों के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत 31 मई तक निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का काम आरटीओ ऑफिस तथा तहसील के अलग-अलग स्थानों में निश्चित दिनों में किया जाएगा. शुक्रवार 19 मई को सिवनी मालवा तहसील में निशुल्क ड्राइविंग कैंप भी लगाया जाएगा.

250 से ज्यादा छात्राओं  मिला ड्राइविंग लाइसेंस

होम साइंस कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर कामनी जैन ने बताया कि हमारे कॉलेज होम साइंस में निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान द्वारा कराया गया है. कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं ने बड़ी उत्साह के साथ अपना ड्राइविंग लाइसेंस निशुल्क बनवाया है.  250 से ज्यादा छात्राओं को लाइसेंस का प्रिंट निकाल कर दिया गया. गर्ल्स में इतना उत्साह था कि जो लड़कियां कॉलेज नहीं आई थी. उसे भी सहेलियों ने फोन कर के  बुलाया .छात्राओं का उत्साह देखते हुए जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने कहाकि होम साइंस कॉलेज में निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस कैंप लगातार जारी रहेगा और जो भी स्टूडेंट्स अपना लाइसेंस नहीं बनवा पाई हैं, उनके लिए आगे भी मौका रहेगा.

.

FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 12:41 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें