Lucknow News: महिलाओं के दिलों पर राज करता है लखनऊ का ये बाजार, बजट में मिलेंगी मनचाही चीजें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रषभ चौरसिया/लखनऊः अगर आप यूपी की राजधानी लखनऊ में रहते हैं और शादी से लेकर अन्य समानों की शॉपिंग को लेकर असमंजस में हैं, तो यह खबर आपकी मदद कर सकती है. लखनऊ में कुछ ऐसे मशहूर और पुराने बाजार हैं, जहां आप शादी से जुड़े सभी सामान की खरीददारी आसानी से कर सकते हैं. इस जगह आपको कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, जूते, सैंडल समेत शादी की शेरवानी और लहंगा सस्ते दामों पर मिल जाएगा.

लखनऊ के कपूरथला के प्रगति बाजार में महिलाओं के कपड़ों से लेकर सोलह शृंगार तक सबकुछ एक ही जगह पर बड़ी आसानी से मिल जाता है. यह बाजार महिलाओं के सूट, कुर्ती और चिकन के लिए विख्यात है. चिकन कारीगरी की यहां (सूट, साड़ी, कुर्ती) काफी वैरायटी में देखने को मिलती हैं. इसके अलावा बाजार में मेंहदी लगवाने के अलावा ज्‍वेलरी की खरीदारी कर सकते हैं.

यह है सबसे पुरानी दुकान
1979 में जब सोविनियर चिकन खुला था, तब इस बजार के आस पास गिनी चुनी दुकानें हुआ करती थी. चिकन का कारोबार इस क्षेत्र में बढ़ता देख अन्य लोगों ने चिकन की दुकान खोल लीं. दुकानदार सुंदरदास तिवानी का कहना है कि यहां जो भी आता है वो कुछ ना कुछ खरीद कर ही जाता है. दरअसल दुकानदार हर रेट का समान रखते हैं. साथ ही खास कलेक्शन की वजह से कोई खाली हाथ नहीं जाता है. वहीं, महिला ग्राहक ने कहा कि इस बाजार में कम दाम अच्‍छा सामान मिलता है.

अगर आपको आना है इस मार्केट में तो ये है पता
लखनऊ के कपूरथला का प्रगति बाजार चिकन के कपड़ों के लिए प्रचलित है. मार्केट में घुसते ही आप यहां सिर्फ कपड़े ही कपड़े और महिलाओं से जुड़े आइटम देखेंगे. ये बाजार पूरी एक बिल्डिंग के अंदर है, जो प्रगति बजार के नाम से फेमस है. अगर आप भी खरीदारी करना चाहते हैं, तो चारबाग रेलवे स्टेशन से आप ऑटो, टैक्सी, कैब, सिटी बस या फिर निशातगंज मेट्रो स्‍टेशन पर उतर कर बाजार आ सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 12:25 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें