Electric Car की चार्जिंग को लेकर हैं परेशान? घर पर लगवाएं चार्जिंग पॉइंट, जानिए कितना बढ़ेगा इलेक्ट्रिसिटी लोड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने के लिए घर पर चार्जर इंस्टॉल किया जा सकता है.
इसके लिए आप टाइप 2 चार्जर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
टाइप 2 चार्जर आपको अलग से खरीदना होता है.

नई दिल्ली. नई टेक्नोलॉजी और जीरो पॉल्यूशन के साथ ही किफायती पड़ने वाली इलेक्ट्रिक कारों की तरफ लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है. लोग अब पेट्रोल या डीजल कार खरीदने की जगह इलेक्ट्रिक कारों को खरीद रहे हैं. लेकिन इलेक्ट्रिक कारों के साथ जो सबसे बड़ी समस्या है वो इन्हें चार्ज करने की है. आम चार्जर से घर के पावर पॉइंट की मदद से चार्ज करने पर करीब 12 से 13 घंटे तक का समय लग जाता है. वहीं चार्जिंग स्टेशनों की कमी या फिर ऑफिस व घर के पास न होने पर वहां से कार चार्ज करना और मुश्किल काम हो जाता है.

फास्ट चार्जर को घर पर इंस्टॉल नहीं किया जा सकता है क्योंकि वे डायरेक्ट करेंट पर काम करते हैं और घरों में बिजली की सप्लाई ऑल्टरनेट करंट पर होती है. ऐसे में क्या किया जाए जो कार तेजी से और जल्द चार्ज हो सके. इसका जवाब आज आपको हम देने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः Driving Mistakes: 10 गलतियां जो ले लेती हैं कार की जान, नई चमचमाती गाड़ी भी कुछ ही दिनों में हो जाएगी कबाड़

कैसे करें तेज चार्ज
कार को फास्ट चार्ज करने के लिए आप टाइप 2 चार्जर को खरीद सकते हैं. ये सभी इलेक्ट्रिक कार कंपनियां देती हैं. हालांकि इन्हें आपको अलग से खरीदना होगा. टाइप 2 चार्जर के लिए आपको अपने कार गैराज या पार्किंग की जगह पर इनको इंस्टॉल करने के लिए जगह बनानी होगी. अब बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या टाइप 2 चार्जर आपके घर की इलेक्ट्रिकसिटी पर काम कर सकेंगे. तो इसका जवाब भी हां है. क्योंकि टाइप 2 चार्जर भी ऑल्टरनेट करंट पर काम करते हैं.

electric car, electric car charging, electric car charging problems, type 2 charger for e car, car charger installation at home, fast charger for e car, How do electric cars charge, Do EV cars charge at AC or DC, Can we charge electric car at home, What is the charging capacity of electric cars, Electric car charging stations in india, Electric car charging stations, Electric car charging in india, electric car charging at home, Electric car charging tesla, electric car charging rate, electric car charging station cost in india, how to open an electric car charging station in india

इलेक्ट्रिक कार और अलग अलग चार्जर से लगने वाला समय.

कितना बढ़ेगा लोड
टाइप 2 चार्जर ज्यादा किलोवॉट पर ही काम करते हैं. साथ ही इसका इंस्टॉलेशन करवाना पड़ता है. जिसके लिए आप कार कंपनी से या फिर सर्टिफाइड इलेक्ट्रिशियन से संपर्क कर सकते हैं. टाइप 2 चार्जर को इंस्टॉल करने से पहले आपको इलेक्ट्रिक‌सिटी बोर्ड को भी इसकी सूचना देनी पड़ती है. टाइप 2 चार्जर को इंस्टॉल करने के लिए आपके घर पर कम से कम 3 किलोवॉट का लोड होना चाहिए.

क्या होगा फर्क
टाइप 2 चार्जर से आपको बड़ा फायदा होगा. ये चार्जर आसानी से आपकी कार को 3 से 5 घंटे के अंदर फुल चार्ज कर देगा. इसके साथ ही सबसे बड़ा फायदा है कि टाइप 2 चार्जर लोड ज्यादा लेता है लेकिन बिजली की खपत पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Electric Car, Electric vehicle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें