आर्यन खान केस: समीर वानखेड़े को कितना हिस्सा मिलने वाला था, कैसे शाहरुख की मैनेजर ने बढ़ा दी मुसीबत?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

समीर वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया.
कथित तौर पर मामले में से आर्यन खान का नाम हटाने को लेकर 18 करोड़ रुपये की मांग की गई थी.

मुंबई. बहुचर्चित ड्रग बस्ट केस मामले में घूस लेने के आरोप में आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े के लिए अभिनेता शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी के बयान ने मुश्किल खड़ा कर दिया है. पूजा डडलानी के बयान के आधार पर ही सीबीआई ने हाल ही में साल 2021 कॉर्डेलिया मामले में आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है. पिछले साल 16 जून को सौंपी गई एनसीबी की विजिलेंस रिपोर्ट में पूजा डडलानी का बयान सबसे अहम था.

कथित तौर पर 18 करोड़ रुपये की होनी थी वसूली
बता दें कि क्रूज शिप “ड्रग बस्ट” केस में गिरफ्तार किए गए लोगों में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी शामिल थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक डडलानी का बयान इस पूरे मामले में इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि कथित जबरन वसूली के मामले में कथित तौर पर कॉर्डेलिया छापे के कुछ घंटों बाद उन्होंने 50 लाख रुपये का एक बैग सौंपा था. एनसीबी की जांच के अनुसार, शुरुआती जबरन वसूली की मांग 25 करोड़ रुपये थी, सौदा 18 करोड़ रुपये में तय हुआ था, और टोकन राशि के रूप में 50 लाख रुपये सौंपे गए थे.

यह भी पढ़ेंः सलमान खान की बहन को मिला धोखा! गायब हो गया लाखों का सामान, जरा से लालच ने तोड़ दिया भरोसा!

पिछले साल पूजा डडलानी ने दर्ज कराया था बयान
इससे पहले मैनेजर डडलानी ने 3 अक्टूबर, 2021 के शुरुआती घंटों में जो कुछ हुआ, उसकों लेकर उन्हें बयान दर्ज कराना था. लेकिन तब डडलानी ने मुंबई पुलिस द्वारा कम से कम तीन समन को नजरअंदाज कर दिया था. तब वानखेड़े के खिलाफ पुलिस जांच को बंद करना पड़ा था. जांच में शामिल एक अधिकारी ने कहा कि विजिलेंस टीम ने साल 2022 की पहली छमाही में डडलानी से संपर्क किया.  जिसके बाद जबरन वसूली के आरोपों के संबंध में उनका बयान दर्ज किया गया. उनके अलावा, हमने के पी गोसावी, सनविले डिसूजा और प्रभाकर सेल के भी बयान दर्ज किए हैं.

शाहरुख खान की मैनेजर का बयान ले सकती है सीबीआई
हालांकि डडलानी ने अपने बयान में क्या कहा, यह बताने से सोर्स ने इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि सभी बयानों के आधार पर, उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि शाहरुख खान से पैसे निकालने का प्रयास किया गया था और सीबीआई से मामले की जांच करने को कहा. पिछले हफ्ते सीबीआई ने कथित जबरन वसूली के प्रयास के लिए वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. सूत्र ने कहा, “एफआईआर की जांच कर रही सीबीआई टीम संभवत डडलानी का बयान फिर से दर्ज करेगी और हमें उम्मीद है कि वह उनके साथ भी सहयोग करेंगी.

8 करोड़ रुपये समीर वानखेड़े को मिलने वाले थे?
सूत्र के अनुसार, सेल, जिनकी अप्रैल 2022 में मृत्यु हो गई थी, अपने बयान पर कायम रहे कि छापे की रात, उन्होंने गोसावी को फोन पर डिसूजा से आर्यन का नाम नहीं लेने के लिए शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये मांगने की बात सुनी और अंततः 18 करोड़ रुपये में तय हुआ. सेल ने आगे दावा किया था कि गोसावी ने डिसूजा को बताया कि 18 करोड़ रुपये में से 8 करोड़ रुपये वानखेड़े के लिए थे. सेल और गोसावी कथित तौर पर डिसूजा, डडलानी और उनके पति से रात में लोअर परेल में मिले थे, जहां कथित तौर पर नकदी के साथ एक बैग उन्हें सौंप दिया गया था.

साल 2021 के 2 अक्टूबर को क्रूज पर हुई थी छापेमारी
2008 बैच के आईआरएस अधिकारी, वानखेड़े, जो तब एनसीबी मुंबई क्षेत्र के प्रमुख थे, उन्होंने 2 अक्टूबर, 2021 की रात को मुंबई तट पर जहाज पर छापा मारने के लिए अधिकारियों की एक टीम का नेतृत्व किया था. एनसीबी ने ड्रग्स और नकदी जब्त करने का दावा किया था और आर्यन सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया था. हालांकि कुछ समय बाद आर्यन खान को रिहा कर दिया गया.

Tags: Sameer Wankhede, Shah rukh khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें