The Kerala Story: आगरा में द केरला स्‍टोरी की धूम, 2600 लड़कियों ने फ्री में देखी फिल्‍म; BJP ने किया ये ऐलान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हरिकांत शर्मा/आगराः लव जिहाद और आतंकवाद पर बनी द केरला स्‍टोरी (The Kerala Story) फिल्‍म 5 मई को देश भर में रिलीज हुई थी. रिलीज से पहले यह मूवी विवादों में आ गई थी. वहीं, विवाद के बाद भी फिल्‍म जबरदस्‍त कमाई कर रही है. यह फिल्‍म 14 दिन के अंदर 172 करोड़ कमाई कर चुकी है. जबकि यूपी के आगरा में मूवी को देखने जमकर भीड़ उमड़ रही है. इस बीच आगरा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से छात्राओं को फिल्‍म फ्री दिखाई जा रही है.

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत ने आगरा की श्री टॉकीज में गुरुवार को 300 से अधिक स्कूली छात्र छात्रा और कार्यकर्ताओं को निशुल्क केरला स्टोरी मूवी दिखाई है. उन्‍होंने कहा कि जिस दिन फिल्म रिलीज हुई है, उस दिन हमने अपील की थी कि हर लड़की, छात्रा और बहन इसे देखने सिनेमाघर में जरूर जाएं.

जब तक फिल्‍म चलेगी तब तक…
गौरव राजावत का कहना है कि जब तक आगरा के सिनेमाघरों में यह मूवी दिखाई जाएगी तब तक हम उसे छात्राओं और बहनों को फ्री में दिखाएंगे. अब तक हम 2600 से अधिक युवतियों को मूवी फ्री में दिखा चुके हैं. फ्री में मूवी दिखाने के पीछे मकसद सिर्फ एक ही है हिंदू लड़कियों जागरूक किया जाए.

ऐसे आप भी ले सकते हैं फ्री टिकट
भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से गौरव राजावत और शैलू पंडित ने ऐलान किया है कि जब तक यह केरला स्टोरी मूवी आगरा के सिनेमा घरों में लगेगी, तब तक आगरा शहर की कोई भी लड़की, बहन, छात्रा दिए मोबाइल नंबर 97195 55444 पर कॉल कर फ्री टिकट ले सकती है. आगरा के किसी भी सिनेमाघर में केरला स्टोरी मूवी देख सकती है. वहीं, भाजपा युवा मोर्चा के शैलू पंडित का कहना है कि अगर हम इस मूवी के जरिए एक भी हिंदू लड़की को लव जिहाद का शिकार होने से बचा पाए तो हमारा यह प्रयास सफल रहेगा.

.

FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 11:04 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें