
रजनीकांत (Rajinikanth) भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, जो पांच दशक से साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. हालांकि, हर बार अभिनेता के अभिनय करियर को समाप्त करने की अफवाहें सुर्खियां बटोरती हैं. अब एक बार फिर खबर है कि उनका 171वां प्रोजेक्ट उनकी आखिरी फिल्म होगी. वे अपनी आखिरी फिल्म लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) के साथ पूरी करेंगे. हालिया इंटरव्यू में प्रशंसित तमिल फिल्म निर्माता मैसस्किन (Mysskin) जो लोकेश कनगराज की फिल्म में एक भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने रजनीकांत की थलावियार 171 के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि रजनीकांत अपनी 171वीं फिल्म के लिए लियो निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ काम करेंगे.
मैसस्किन ने यह भी खुलासा किया कि थलाइवर171 सुपरस्टार के शानदार करियर की आखिरी फिल्म हो सकती है जो 5 दशकों से अधिक समय तक फैली रही. निर्देशक ने यह भी कहा कि वो रजनीकांत ही थे जिन्होंने अपने अंतिम निर्देशन के लिए व्यक्तिगत रूप से लोकेश कनगराज को फोन किया था. हालांकि, इस बारे में किसी अधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार करना होगा. फिलहाल यह निश्चित नहीं है कि थलावियर 171 रजनीकांत की आखिरी फिल्म होगी. आपको बता दें कि रजनीकांत फिलहाल अपनी बेटी ऐश्वर्या के निर्देशन में बन रही फिल्म लाल सलाम की शूटिंग में बिजी हैं. सुपरस्टार फिल्म की शूटिंग के लिए लगातार मुंबई आ-जा रहे हैं. वे फिल्म में मोइदीन भाई का कैमियो रोल प्ले कर रहे हैं. लाइका प्रोडक्शंस द्वारा बैंकरोल की गई यह फिल्म इस साल रिलीज होने वाली है.
वहीं दूसरी ओर रजनीकांत ने नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म जेलर की शूटिंग पूरी कर ली है. वे फिल्म में एक मिशन पर जेलर की भूमिका निभा रहे हैं. इसमें मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसमें राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि, विनायकन भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं. यह फिल्म इस अगस्त में विनायक चतुर्थी महोत्सव के दौरान आएगी. इसके बाद, सुपरस्टार ने जय भीम फेम निर्देशक टीजे ज्ञानवेल के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा की. खबरों के मुताबिक, चियान विक्रम फिल्म में एक विरोधी की भूमिका निभाने के लिए बातचीत कर रहे हैं.
.
Tags: Rajnikanth, South cinema, South cinema News
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 10:59 IST









