
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 19 May 2023)
आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे. आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है. वाहन चलाते समय ध्यान रखें. किसी निराशाजनक विचार और काम से दूर रहें. किसी भी काम में शीघ्र निर्णय ना लें. परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. बातचीत में ध्यान रखें. काम की सफलता के लिए आज ज्यादा प्रयास करना होगा.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 19 May 2023)
आवश्यक काम का निर्णय आज ना लें, इसका ध्यान रखें. नए काम की शुरुआत के लिए समय अभी इंतजार करने का है. दोपहर के बाद किसी बात को लेकर चिंता बढ़ेगी. स्थायी संपत्ति को लेकर किए जा रहे प्रयास में आज सफलता नहीं मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है. माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रह सकती है.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 19 May 2023)
आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आप चिंता में रह सकती है. किसी से मनमुटाव और तनाव हो सकता है. आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. आर्थिक विषय में संभलकर चलें. व्यापार के क्षेत्र में कड़ी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ेगा. मन में किसी बात को लेकर दुविधा रह सकती है.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 01:40 IST









