Friday Ka Rashifal: आज नए काम की शुरुआत के लिए समय सही नहीं, धन खर्च अधिक होगा, पढ़ें 12 राशि के जातकों का राशिफल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 19 May 2023)

दिन के आरंभ में नए काम की शुरुआत को लेकर आप उत्साहित रहेंगे. शरीर और मन की स्वस्थता भी आपके उत्साह को दोगुना कर देगी. स्नेही मित्रों के साथ समारोह में जाना हो सकता है. दोपहर के बाद किसी कारण से आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा. बाहर खाना-पीना नहीं करें. धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में ध्यान रखें. मन को खुश रखने का प्रयास करें, नहीं तो नेगेटिव विचार आपको घेर लेंगे.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 19 May 2023)

घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा करेंगे. घर की सुंदरता बढ़ाने में व्यस्त रहने वाले हैं. मां का विशेष आशीर्वाद मिलेगा. कार्यालय में अधिकारियों के साथ मधुर संबंध बनेंगे. दोपहर के बाद सामाजिक कामों में आप अधिक रुचि लेंगे. मित्रों से लाभ होगा. संतान से कोई अच्छी खबर मिलेगी. नई मित्रता से मन प्रसन्न रहेगा. आकस्मिक धन लाभ की संभावना है.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 19 May 2023)

पारिवारिक और व्यवसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से गुजरेगा. दोनों जगहों पर आवश्यक चर्चाओं में व्यस्त रहने वाले हैं. काम का भार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा, परंतु दोपहर के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. मित्रों के साथ आनंददायक मुलाकात होगी. पर्यटन पर जाने का योग बनेगा. सामाजिक कामों में आप योगदान देंगे.

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 19 May 2023)

आज आपका व्यवहार लोगों के साथ अच्छा रहेगा. नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी. शुरुआत में आपको ऐसा लगेगा, जैसे आपके प्रयास गलत दिशा में आगे बढ़ रहे हों. स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा. क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी परंतु दोपहर के बाद शारीरिक ताजगी से मन खुश रहेगा. काम में मन लगेगा. व्यापार करने वाले और नौकरीपेशा लोग किसी खास मीटिंग में व्यस्त रहने वाले हैं.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 19 May 2023)

आज दिन की शुरुआत में आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ और चिंता में रहेंगे. किसी बात को लेकर गुस्से में रह सकते हैं. दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा. परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा. नौकरीपेशा लोगों की उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी. व्यापार में कुछ बड़ा प्लान करेंगे. परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करेंगे.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 19 May 2023)

आज नए काम और प्रवास ना ही करें. आध्यात्मिक क्षेत्र में आज सिद्धि प्राप्त होने का योग है. स्वास्थ्य में शिथिलता का अनुभव होगा. क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी. इससे आपका काम बिगडे़ नहीं इसका ध्यान रखें. व्यापार में पार्टनर से बहसबाजी से बचें. धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित रह सकेंगे.

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 19 May 2023)

आज दिन की शुरुआत आनंद के साथ होगी. मन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी. आर्थिक लाभ के लिए किसी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं. यात्रा की संभावना है. दोपहर के बाद आप वाणी पर नियंत्रण रखें. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. नए काम की शुरुआत आज ना ही करें तो बेहतर होगा.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 19 May 2023)

किसी खास बौद्धिक काम में आज आप व्यस्त रहेंगे. लोगों के साथ आज आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा. छोटे प्रवास की संभावना है. धन-सम्बंधित आयोजन के लिए समय शुभ है. दोपहर के बाद मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ यात्रा का आयोजन कर पाएंगे. बाहर खाने-पीने का मज़ा ले पाएंगे. आज अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें. परिवार के साथ दिन अच्छा कटेगा.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 19 May 2023)

शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य का आज विशेष ध्यान रखें. अधिक मेहनत के बाद भी काम में सफलता कम मिलेगी. इससे निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं. आज यात्रा को टालना आपके लिए हितकर रहेगा. दोपहर के बाद समय आपके अनुकूल होने का अनुभव होगा. शरीर में ताजगी का संचार होगा. आर्थिक लाभ हो सकता है. व्यापार के लिए मीटिंग अच्छे से कर पाएंगे.

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 19 May 2023)

आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे. आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है. वाहन चलाते समय ध्यान रखें. किसी निराशाजनक विचार और काम से दूर रहें. किसी भी काम में शीघ्र निर्णय ना लें. परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. बातचीत में ध्यान रखें. काम की सफलता के लिए आज ज्यादा प्रयास करना होगा.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 19 May 2023)

आवश्यक काम का निर्णय आज ना लें, इसका ध्यान रखें. नए काम की शुरुआत के लिए समय अभी इंतजार करने का है. दोपहर के बाद किसी बात को लेकर चिंता बढ़ेगी. स्थायी संपत्ति को लेकर किए जा रहे प्रयास में आज सफलता नहीं मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है. माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रह सकती है.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 19 May 2023)

आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आप चिंता में रह सकती है. किसी से मनमुटाव और तनाव हो सकता है. आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. आर्थिक विषय में संभलकर चलें. व्यापार के क्षेत्र में कड़ी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ेगा. मन में किसी बात को लेकर दुविधा रह सकती है.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें