ड्राइविंग सीखना चाहते हैं तो पहले जान लें नियम, कहीं भी ड्राइविंग सीखने पर मुसीबत में पड़ सकते हैं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य कुमार/नोएडा. गाड़ी चलाने का शौक सबको होता है, लोगों के इस क्रेज को देखते हुए कई ड्राइविंग स्कूल खुले हुए हैं. अगर आप भी चाहते हैं ड्राइविंग सीखना तो ड्राइविंग स्कूल जॉइन करने से पहले एक बार नियम जान लें ड्राइविंग स्कूल का. नहीं तो आपको कानूनी कार्रवाई से गुजरना पड़ सकता है. किसी भी जगह से गाड़ी सीखना आपको भारी पड़ सकता है.

लोग जब भी ड्राइविंग सीखने की योजना बनाते हैं तो गूगल पर सर्च करके किसी भी ड्राइविंग स्कूल में एडमिशन लेकर ड्राइविंग सीख लेते हैं. अगर आप भी यही कर रहे हैं तो जरा थम जाइये. परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार ऐसा करने से आप मुसीबतों में पड़ सकते हैं. उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग के नोएडा क्षेत्र के एआरटीओ सियाराम वर्मा बताते हैं कि हमेशा यूपी सरकार से मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूल से ही ड्राइविंग सीखनी चाहिए.

सियाराम वर्मा बताते हैं कि अगर किसी दूसरे जगह से सीखते हैं तो पहली दिक्कत तो यही होती है कि ऐसे स्कूलों में सुरक्षा के उचित व्यवस्था नहीं होते, फायर सिस्टम नहीं होते, आगे की दोनों सीट पर ब्रेक, क्लच और एस्क्लेरेटर होना चाहिए ताकि गाड़ी सिखाने वाले भी दुर्घटना की स्थिति में संभाल पाए. ड्राइविंग सर्टिफिकेट भी उन्हीं के मान्य होते है जब आप पहली बार लाइसेंस बनाने जाते हैं.

हो सकती है कानूनी कार्रवाई
एआरटीओ सियाराम वर्मा बताते हैं कि अगर गैर मान्यता प्राप्त स्कूल से आप ड्राइविंग सीखते हैं और ऐसे में कोई दुर्घटना होती है तो आप पर आईपीसी के धारा ने कानूनी कार्रवाई होगी. एमवी एक्ट के तहत नहीं. सियाराम वर्मा बताते हैं कि अगर शुल्क की बात करें तो परिवहन विभाग के तरफ से कोई भी शुल्क तय नहीं किया गया है सभी स्कूल अलग अलग तरह से शुल्क लेते हैं.

नोएडा ग्रेटर नोएडा में ये ड्राइविंग स्कूल
सियाराम वर्मा बताते हैं कि नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में जो ड्राइविंग स्कूल है वो निम्नलिखित है.योगेन्द्र मोटर ट्रेनिंग स्कूल, सैक्टर-12,ओम सांईमोटर ट्रेनिंग स्कूल सैक्टर-69,लखमेन्द्र मोटर ट्रेनिंग स्कूल बीटा-1, ग्रेटर नौएडा,अनु मोटर ट्रेनिंग स्कूल ट्रेनिंग स्कूल सैक्टर-66, रोहन मोटर मोटर ट्रेनिंग स्कूल उद्योग विहार, माही मोटर ट्रेनिंग स्कूल, दादरी, गुरुदेव मोटर ट्रेनिंग स्कूल सेक्टर 2 ग्रेटर नोएडा, शिव शक्ति मोटर ड्राइविंग स्कूल ग्रेनो वेस्ट,टीसी मोटर ड्राइविंग स्कूल टेक जोन

.

FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 23:12 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें