
विपिन कुमार दास/दरभंगा. एक दूल्हे को उसकी गलती भारी पड़ गई. बरात निकालने की जगह वह हवालात पहुंच गया है. उत्पाद विभाग की टीम ने शादी से एक दिन पूर्व दूल्हा को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया. हालांकि दूल्हे ने बताया कि उसने किसी भी प्रकार के नसे का सेवन नहीं किया था. जबकि उत्पाद विभाग के अधिकारी ने तारी पीने की पुष्टि की है.
वहीं दूल्हा शादी के अरमान लिए हवालात में रात गुजारने को मजबूर है. जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ गांव का मामला है. अनिल कुमार की शादी का मटकोर चल रहा था. उसी दौरान उत्पाद विभाग के दारोगा दुकान पर छापामारी की. जहां कई लोगों के अलावा दूल्हा अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया. घरवाले जब तक कुछ समझते उत्पाद विभाग की टीम ने अनिल को दरभंगा लेकर आई और हवालात में बंद कर दिया.
30 से 40 लोगों को किया गया गिरफ्तार
बताया जाता है कि बुधवार को अनिल की बारात निकलने वाली थी, लेकिन किस्मत का खेल ने उसे फिलहाल हवालात में बंद कर दिया. परिजन उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों से गुहार लगाते रहे. अनिल नशे की हालत में नहीं है, फिर भी उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
उत्पाद विभाग के पदाधिकारी अपने हाथ खड़ा करते हुए बताया कि अब जो कुछ भी होगा अदालत के हीं आदेश से होगा. उत्पाद विभाग स्पेशल ड्राइव के तहत अलग-अलग जगहों से लगभग 30 लोगों को गिरफ्तार किया. जिसमें 20 लोग शराब के सेवन में गिरफ्तार किए गए. 10 लोग शराब कारोबार में गिरफ्तार हुए हैं. हालांकि दूल्हा बार-बार नशे के सेवन से इनकार कर रहे थे.
अधिकारी ने कहा यह
दरभंगा उत्पाद विभाग के इन्स्पेक्टर प्रकश कुमार राम ने बताया की उत्पाद विभाग की छापेमारी में कई लोग गिरफ्तार किया गया. उसी क्रम में अनिल को भी नशे की हालत में ताड़ी की दुकान से गिरफ्तार किया गया है. अनिल की शादी आज होने वाली है, इसकी जानकारी नहीं है. आज उन्हें यह जानकारी मिली है कि अनिल की शादी आज होने वाली है लेकिन अब कुछ नहीं किया सकता. अदालत के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने उम्मीद जताई की अनिल अदालत के आदेश पर जुर्माना देकर छूट भी सकता है.
.
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 23:05 IST








