Unnao News: घरेलू विवाद के चलते रिटायर फौजी ने पत्नी की हत्या, शव को 7 फीट नीचे किया दफन, ऐसे हुआ खुलासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनुज गुप्ता/उन्नाव. उन्नाव में हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है, यहां एक रिटायर फौजी ने विवाद के चलते पहले अपनी पत्नी की हत्या की. उसके बाद शव को जमीन में दफन कर फरार हो गया. मामले का खुलासा तब हुआ जब एक परिजन महिला को खोजते हुए वहां पहुंची. महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू की. पुलिस ने जब रिटायर फौजी से पूछताछ की तो चौकाने वाला मामला सामने आया.

आरोपी की निशानदेही पर घर दफनाया गया शव बरामद हुआ. पुलिस ने खुदाई करवा कर शव को बाहर निकलवाया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.वहीं एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है.

शराब के कारण होता था विवाद
आपके बता दे कि इंद्रा नगर निवासीराम लखन सिंहजो आर्मी से रिटायर होकर एक प्राइवेट कंपनी में गवालियर में काम करते थे. उन्नाव के इंद्रा नगर में उनकी पत्नी संतोष सिंह रहती थी, बताया जा रहा है की राम लखन शराब का लती था, जिसके चलते परिवार में रोज रोज मार पीट होती थी.

शक के आधार पर कराई गई खुदाई
जब संतोष की भांजी अपनी मामी के घर मिलने आईं तो उसने घर मे पालतू कुत्ते को मरा हुआ देखा और घर मे ताला बंद मिला. जिस पर उसको शक हुआ और उसने 112 डॉयल कर पुलिस को बुलाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ कर घर की तलाशी ली पर कोई नही मिला. वहीं पुलिस ने शक के आधार पर घर के बाहर खाली निमार्णधीन एक प्लाट में शक के आधार पर खुदाई कराई. जिसमे संतोष की लाश मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह
एडिशनल एसपी शशिशेखर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी रामलखन ने हत्या की बात कबूल की है. प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद का मामला लग रहा है, अंगोछे से गला दबाकर हत्या को अंजाम देने की बात सामने आई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Tags: Crime in uttar pradesh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें