नोएडा के यूनिवर्सिटी में मर्डर, लड़की से बात की, गले मिला फिर मार दी गोली, खुद भी किया सुसाइड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रेटर नोएडा. ग्रेटर नोएडा के एक निजी यूनिवर्सिटी में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. कॉलेज में पढ़ने वाला थर्ड ईयर का एक छात्र पहले अपनी दोस्त जो की थर्ड ईयर की छात्रा है उस पर दो गोलियां बरसाता है और उसके बाद खुद को गोली मारकर अपनी जान दे देता है. पुलिस के मुताबिक दोनों छात्र और छात्रा एक दूसरे को जानते थे. हत्याकांड से पहले छात्र ने छात्रा को गले लगाया और उसके बाद शुरू हुआ यह मौत का खेल.

लगातार दो गोलियां छात्र ने छात्रा के ऊपर बरछाई जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई.. फिर उसके बाद वह छात्र हत्याकांड के जगह से थोड़ी ही दूर जाता है और हॉस्टल रूम में जाकर अपने आप को एक गोली मारकर अपनी जान दे देता है. मृतक छात्र का नाम अनुज है और मृतक छात्रा का नाम नेहा है. दोनों थर्ड ईयर के स्टूडेंट थे और एक दूसरे को दो साल से जानते थे. पुलिस ने फिलहाल पूरे एरिया को सील कर इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र अनुज ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि देसी पिस्टल कहां से इस छात्र द्वारा ली गई. इसके अलावा कैसे इस वारदात को अंजाम दिया गया. इन पूरे बिंदुओं पर ग्रेटर नोएडा पुलिस तफ्तीश कर रही है. इस दौरान कुछ छात्रों से भी बात की गई तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया. कुछ कह रहे हैं उन्हें इस बात का बाद में पता चला जब मौका ए वारदात पर भीड़ थी.

Tags: Crime News, Murder, Noida news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें