सच्चिदानन्द/पटना. बिहार में अब इसी सत्र से स्नातक तीन की जगह चार वर्षों की होगी. नई शिक्षा नीति के तहत पाठयक्रम तैयार किए गए हैं. राजभवन से चार वर्षीय स्नातक कोर्स को मंजूरी मिलने के बाद राज्य के विश्वविद्यालयों में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब शुरू होने वाली है.
पटना यूनिवर्सिटी में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया एकबार फिर 20 मई से शुरू होने की संभावना है. इसके अलावा इस बार पटना विवि में प्रवेश परीक्षा के आधार पर नामांकन नहीं होगा. इस बार स्नातक में नामांकन इंटर के अंकों के आधार पर होगा. इसके साथ ही राज्य के सभी विश्वविधालय में यूनिफॉर्म फीस और यूनिफॉर्म एकेडमिक कैलेंडर भी लागू होगा.
लागू होगा यूनिफॉर्म एकेडमिक कैलेंडर
राजभवन ने सभी यूनिवर्सिटी को यूनिफॉर्म एकेडमिक कैलेंडर लागू करने का आदेश दिया है. इस कैलेंडर के अनुसार राज्यभर के कॉलेजों में 20 मई से चार वर्षीय स्नातक नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. 30 जून तक हर हाल में नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी और चार जुलाई से नया सत्र (2023-27) शुरू हो जायेगा.
आपके शहर से (पटना)

मधुमक्खियों को भा रहा गया का मौसम, कई जिलों से बाक्स लेकर पहुंच रहे मधुमक्खी पालक

Top Medical College: UP के टॉप मेडिकल संस्थान, सस्ते में हो जाता है MBBS, जान लें फीस

job Alert ! शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जिलेवार पद तय, जानिए पश्चिम चंपारण जिले में कितनी हैं सीट

Darbhanga News: दरभंगा के श्यामा न्यास समिति की अनूठी पहल! मात्र 25 रुपए में खिला रहे खाना

Madhubani News : लॉकडाउन में घर आने के बाद तीन दोस्तों ने खोला मशरूम कैफे, अब 150 महिलाओं को दे रहे ट्रेनिंग

मातम में बदली शादी की खुशियां, जयमाला के दौरान हुई फायरिंग में बाराती को लगी गोली, मौके पर मौत

Patna University Admission 2023: पटना यूनिवर्सिटी से कैसे करें बीए, एमबीए, बीएड, बीएससी समेत अन्य कोर्स ? देखें पूरी जानकारी

10वीं की छात्रा के साथ युवक करता था छेड़खानी, अकेला पाकर किया ऐसा कांड कि सीधे पहुंच गया हवालात

ससुराल आते-जाते सास को दिल दे बैठा दामाद, 3 साल तक चली मोहब्बत, रात के अंधेरे में लोगों ने पकड़ा तो..

भाजपा में शामिल होकर आरसीपी सिंह ने RCP TAX का किया खुलासा, सम्राट ने बताया नीतीश का ‘डॉक्टर’!

जून के पहले सप्ताह में मुजफ्फरपुर की शाही लीची का स्वाद चखेंगीं राष्ट्रपति और PM मोदी, जानें कितने पेटी भेजी जाएगी
राजभवन ने चार वर्षीय स्नातक कोर्स का यूनिफॉर्म एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है. इसी के आधार पर राज्यभर के कॉलेज नामांकन प्रक्रिया शुरू करेंगे और तय समय पर उसे पूरा कर सत्र को समय पर प्रारंभ करेंगे. कैलेंडर में जारी तिथियों में सिर्फ एक ही सप्ताह तक का बदलाव करने की अनुमति है. इससे ज्यादा बदलाव स्वीकार नहीं होगा.
सभी यूनिवर्सिटी की एक फीस
राज्य के सभी विवि में अब एक समान शुल्क हो गया है. शुल्क के तौर पर स्नातक के लिए 16,290 रुपये देने होंगे. वहीं, लैब फीस 600 (कुछ तय विषय में), पंजीयन फीस 600 रुपए, परीक्षा फीस 600 रुपये (प्रत्येक सेमेस्टर) देने होंगे.
इसके आलावा पहले सेमेस्टर में 2255 रुपए फीस के तौर पर देने होंगे और परीक्षा शुल्क 600 रुपए देने होंगे. दूसरे से लेकर आठवें सेमेस्टर तक 2005 रुपए फीस देने होंगे और 600 रुपए परीक्षा शुल्क देने होंगे. यही फीस स्ट्रक्चर बिहार के सभी सरकारी कॉलेजों में मान्य होगा.
अगले सत्र से कॉमन एंट्रेंस एग्जाम पर मिलेगा दाखिला
बिहार के विवि में अगले सत्र से नामांकन की प्रक्रिया केंद्रीकृत तरीके से लिए जाने की संभावना है या फिर सभी विश्वविद्यालयों में नामांकन संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर लेने की योजना बनाई गई है. इस परीक्षा में 40 प्रतिशत प्रश्न सभी के लिए एक जैसे पूछे जाएंगे और 60 प्रतिशत विषय से होंगे.
दूसरी तरफ इस साल सत्र विलंब हो जाने की वजह से ऐसा नहीं किया जा रहा है. इसबार विश्वविद्यालय अपने अनुसार नामांकन के लिए आवेदन की तिथि जारी करेंगे. संयुक्त प्रवेश परीक्षा अगले सत्र से लागू होने की संभावना है.
चार क्रेडिट का वोकेशनल कोर्स
आपको बता दें कि पहले सेमेस्टर में छह पेपर पढ़ने होंगे. यह 20 क्रेडिट का होगा. इसी तरह दूसरे सेमेस्टर के लिए विषय तय किए गए हैं. वैसे विधार्थी जो पहले सेमेस्टर के बाद कोर्स छोड़ना चाहते हैं तो उन्हें गर्मी की छुट्टी में चार क्रेडिट का वोकेशनल कोर्स करना होगा, तभी जाकर इन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा. इसी तरह से छात्र अगर दूसरे सेमेस्टर के बीच में कोर्स छोड़ना चाहते हैं, तो डिप्लोमा का प्रमाण-पत्र पाने के लिए चार क्रेडिट का वोकेशनल कोर्स करना होगा.
.
Tags: Bihar News in hindi, Education news, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 20:45 IST








