Sagar Dhankhar Murder Case: पहलवान सुशील पर सागर के पिता का गंभीर आरोप, समझौते के लिए परिवार पर डाला जा रहा दबाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नितिन अंतिल/सोनीपत. चर्चित सागर हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने पहलवान सुशील कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवारवालों का कहना है उनके पास सुशील कुमार के खिलाफ मजबूत गवाह और सबूत हैं. सुशील कुमार लगातार परिवार को धमकी दे रहा है और समझौते का दबाव बना रहा है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि सुशील कुमार के सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ उनके घर आकर बार-बार समझौते का दबाव बना रहे हैं. जिसके चलते परिवार सुरक्षा संकट में है, साथ ही परिवारवालों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं कि परिवार को सुरक्षा नहीं दी जा रही.वहीं अब निष्पक्ष जांच और सुरक्षा के लिए वह गृह मंत्रालय को पत्र लिखेंगे.

5 मई 2021 को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या की गई थी. हत्या के आरोप पहलवान सुशील कुमार पर लगे थे. आरोपों के बाद पहलवान सुशील कुमार को जेल हो गई. इसी मारपीट में एक सोनू नाम का शख्स को भी चोट आई थी. जिसके बाद कोर्ट में लगातार तारीख चल रही हैं. वहीं अब सागर धनखड़ के परिवार ने पहलवान सुशील कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

पहलवान सुशील कुमार को सजा का डर
सागर धनखड़ के पिता अशोक धनखड़ का कहना है कि पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ मजबूत सबूत और गवाह है. जिसके कारण सुशील कुमार को डर है कि उसे सजा होगी. जिसके बाद वह लगातार समझौते का दबाव बनाने के लिए अपने सहयोगियों को भेज रहा है.पीड़ित परिवार का कहना है कि सुशील कुमार का सहयोगी अमित जो कि शराब का ठेकेदार है, उनके घर पर 6 से 7 पुलिसकर्मी और 6 से 7 अन्य बदमाशों को लेकर घर पर आया था . कहा था कि मामले को लेकर वह समझौता कर लें , लेकिन परिवार का कहना है कि वह समझौता नहीं करेंगे.

सतपाल पहलवान ने भी बनाया था समझौते का दबाब
अमित से पहले सतपाल पहलवान भी उनके घर पर आकर समझौते की बात कह चुका है. पीड़ित परिवार का कहना है कि सुशील कुमार मामले को लेकर बार-बार दबाव बना रहा है और धमकी दे रहा है. सागर धनखड़ के पिता अशोक धनखड़ का आरोप है कि वह 12 तारीख को दिल्ली जा रहा था उसी दौरान अमित उनके घर पर आया था।.जिसके बाद वह सोनीपत कमिश्नर ऑफ पुलिस के कार्यालय पहुंचे और कमिश्नर से मिलना था, लेकिन कमिश्नर छुट्टी पर होने के कारण डीसीपी से मिले थे. डीसीपी सोनीपत सिटी थाना पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाने की बात कही थी। सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवा दी गई है, उसके बाद भी पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है .

मुख्य गवाह को तोड़ने की साजिश
पिता का आरोप है कि पुलिस प्रशासन जान बूझकर इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रहा है. वहीं अमित ठेकेदार पर आरोप लगाया है कि वह मुख्य गवाह सोनू की गवाही को तोड़ना चाहता है. सोनू की सिर्फ आखरी गवाही होनी बाकी है. उससे पहले ही वह उसे तोड़ना चाहता है, क्योंकि वह शराब के ठेके उसने अमित से ही ले रखे हैं. हर बार तारीख से पहले यह षड्यंत्र रचते हैं। जिसके बाद यह कहते हैं कि समझौता हो जाएगा.पिछली तारीख 21 अप्रैल की थी लेकिन 16 अप्रैल को ही इन्होंने मेरे गांव और खापों की पंचायत रखी थी. मेरे पास कोई सूचना नहीं थी. फिर अफवाह फैलाई गई कि समझौता हो गया है और इसी तरह यह षड्यंत्र कर सोनू को मेरे घर से गिरफ्तार करना चाहते थे, ताकि जेल में से किसी न किसी तरह का दबाव बनाकर तोड़ी जा सके. अब वह सुरक्षा और निष्पक्ष जांच के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखेंगे. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले पर मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं. न्यूज़ एटिन ने इस पर पुलिस की प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की लेकिन जवाब नहीं मिला.

.

FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 18:55 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें