इखलाश ने मनोज बनकर हिंदू लड़की को फंसाया, शादी का झांसा देकर रेप फिर वीडियो बना करने लगा ब्लैकमेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है. यहां आरोपी इखलाश ने अपना नाम बदल कर पहले हिन्दू युवती को प्यार के झांसे में फसाया, फिर शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती से शाररिक संबन्ध बनाए और इसी दोरान युवती का एक आप्पतिजनक वीडियो भी तैयार किया. घटना कोतवाली शहर की है जहां पुलिस ने लव जिहाद का एक मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसर इखलाश नाम के युवक ने अपना नाम बदलकर मनोज रखा हुआ था और इसी नाम से फेसबुक की अपनी एक आईडी बनाई थी.

फर्जी नाम रखते हुए इखलाश ने मनोज बनकर देहरादून की एक युवती के साथ पहले फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की फिर लड़की को शादी के नाम पर इमोशनल करके उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए. मामला तब पकड़ में आया जब इखलाश उर्फ मनोज ने लड़की को हरियाणा बुलाया और होटल में रूम लेने के दोरान अपनी असली आईडी दी और यहीं पर युवती के सामने इखलाश की हकीकत सामने आई . जिसके बाद युवती ने आरोपी इखलाश से सम्बन्ध खत्म कर दिए लेकिन आरोपी ने युवती का आप्पतिजनक वीडियो बनाकर पीडिता को ब्लेकमेलिंग करना शुरू कर दिया और उसके साथ जबर्दस्ती कई बार यौन शोषण भी किया.

इस दौरान युवक ने युवती से ब्लैकमेलिंग कर करीब 5 लाख रूपये भी हड़प लिये. इससे परेशान हो कर युवती ने इखलाश उर्फ मनोज के खिलाफ कोतवाली शहर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया. इस मामले में एसपी सिटी सरिता डोबाल का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी जल्द अरेस्टिंग की जायेगी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें