Chetan Sharma Cryptic Tweet 3 months after sting operation ex BCCI chief selector says Life has been very tough Fans Lambast – चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन के 3 महीने बाद तोड़ी चुप्पी, ट्विटर पर बयां किया दर्द, बोले

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में पद छोड़ने के तीन महीने बाद पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने आखिरकार सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. चेतन शर्मा को एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में अनौपचारिक रूप से बाहर कर दिया गया था. एक न्यूज चैनल द्वारा कथित तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए, जिसका वीडियो फुटेज जारी होने के बाद काफी विवाद हुआ.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चल रहे संस्करण के बीच ट्विटर पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता ने एक ट्वीट साझा किया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. चेतन शर्मा ने ट्वीट किया, ”जिंदगी अब तक बहुत कठिन रहा है. अपने करीबी और प्रिय से कोई उम्मीद नहीं. आशा है कि माता रानी मुझे आशीर्वाद दें…”

चेतन शर्मा के इस ट्वीट पर फैन्स ने भी जमकर अपने रिएक्शन दिए हैं. कुछ यूजर्स चेतन शर्मा का समर्थन कर रहे हैं और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने टीवी स्टिंग में अपने धमाकेदार बयानों से विवाद खड़ा करने के लिए भारत के पूर्व चयनकर्ता की आलोचना की है. चेतन शर्मा ने गोपनीय चयन मामलों पर खुले तौर पर चर्चा करने से लेकर यह दावा तक किया था कि खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में अपनी वापसी के लिए इंजेक्शन ले रहे थे. चेतन शर्मा के बयानों ने भारतीय क्रिकेट में हंगामा खड़ा कर दिया था.

बता दें कि चेतन शर्मा ने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली और पूर्व कप्तान विराट कोहली के बीच इगो की लड़ाई को लेकर बयान दिया था. बैटिंग आइकॉन कोहली ने सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल में क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में कप्तान के पद से इस्तीफा देकर धमाका किया था. कोहली की जगह अनुभवी भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ली, जो वर्तमान में सभी प्रारूपों में टीम इंडिया का नेतृत्व कर रहे हैं. इस वीडियो में चेतन शर्मा को कथित तौर पर यह दावा करते हुए सुना जा सकता था कि हार्दिक पंड्या, जो टी20 विश्व कप के बाद से टी20 इंटरनेशलन में भारत की कप्तानी कर रहे हैं, उनके घर पर अक्सर आते थे.

ICC ODI Rankings: 23 साल का बैटर विराट कोहली से निकला आगे, रोहित और स्मिथ जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ा

अंडरकवर टीवी स्टिंग ऑपरेशन के मद्देनजर मुख्य चयनकर्ता पद के रूप में शर्मा की स्थिति अस्थिर हो गई थी. समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, चेतन शर्मा का इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने स्वीकार कर लिया था. चयनकर्ताओं के अध्यक्ष के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल दो महीने से भी कम समय तक चला. 57 वर्षीय चेतन शर्मा ने भारत के लिए 23 टेस्ट और 65 वनडे खेले हैं.

Tags: BCCI, Chetan Sharma

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें