01

मोटापे घटाने के लिए दुनिया भर में तरह तरह के उपाय बताए जाते हैं. इनमें एलोपैथी से लेकर आयुर्वेद कई तरह की चिकित्सा पद्धतियों में अलग-अलग उपाय हैं. वहीं उपायों में खुराक, कसरत, दवाओं से लेकर सर्जरी तक के उपाय भी सुझाए जाते हैं. आयरलैंड के डबलिन में यूरोपीय कॉन्ग्रेस ऑन ओबोसिटी के नए शोध की माने तो अब वजन कम करना कान को छू लेने जैसा हो सकता है. अध्ययन में सुझाया गया है कि नियंत्रित खुराक के साथ धातु की पतली सुइयों, जिन्हें मनके कहा जाता है, के जरिए कान पर एक्यूपंक्चर का उपयोग शरीर के वजन के साथ ही बीएमआई और शारीरिक फैट घटाने में बहुत कारगर हो सकता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Wikimedia Commons)
Author: Up Head Line
Views: 12








