
शक्ति सिंह/ कोटा. कोटा में पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से विकसित किए गए करोड़ों रुपए की लागत के चंबल रिवर फ्रंट व ऑक्सीजोन पार्क की सौगात इसी महीने के अंत तक कोटा को मिल जाएगी. कोटा में विकसित किए गए इन दोनों स्थलों को लेकर व्यापक उत्सुकता है. लोग भी इन्हें देखने के लिए काफी समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं.
नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि चंबल रिवर फ्रंट और कोटा सिटी ऑक्सीजोन का निर्माण अद्भुत स्थापत्य का नमूना है और दोनों स्थलों को भव्य एवं आकर्षक तरीके से निर्मित किया गया है. जो मोहक स्वरूप लिए हुए हैं निश्चित रूप से लोगों के लिए आने वाले समय में दोनों ही स्थान अपार आकर्षण का केंद्र बनने वाले हैं. इस तरह का हेरिटेज और छह किलोमीटर लंबा रिवरफ्रंट कहीं भी नहीं है. वहीं ऑक्सीजोन पार्क भी वर्ल्ड क्लास बनाया गया है.
जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि कोचिंग सिटी के नाम से विख्यात कोटा शहर अब पर्यटन सिटी के रूप में देखा जाए. इसे लेकर ड्रीम प्रोजेक्ट चंबल रिवर फ्रंट हो चुका है. इस रिवरफ्रंट को 1200 सौ करोड रुपए की लागत से 1000 मजदूरों द्वारा तैयार किया गया. कोटा बैराज से शुरू होकर यह रिवर फ्रंट नयापुरा ब्रिज तक कंप्लीट हो चुका है.
जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि6 किलोमीटर लंबे चंबल रिवर फ्रंट को देखने और घूमने के लिए देशभर से पर्यटक यहां आएंगे. पर्यटको के लिए 2 गोवा की तर्ज पर यहां वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी शुरू की जाएगी. यहां आए पर्यटकों के लिए यही होटल खाने के लिए अलग-अलग देश के व्यंजन घूमने और देखने के लिए चंबल रिवर के अलग-अलग 26.घाट और मॉन्यूमेंट इन सभी को देखने और घूमने के लिए 2 दिन का लगेगा समय. चंबल नदी में चलाए जाएंगे स्पीड बोट, स्कूटर, क्रूज पर्यटकों को दिया जाएगा पैकेज जिसमें पर्यटक अलग-अलग एक्टिविटी कर सकते हैं.यहां 3 वाटर पार्क भी बनाए गए.
.
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 18:15 IST








