
नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 83 फीसदी उछलकर 16,694.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एसबीआई ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी.
भारतीय स्टेट बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) मार्च तिमाही में 29.5 फीसदी बढ़कर 40,392.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 31,197 करोड़ रुपये था. बैंक का वित्त वर्ष 2023 में रिटर्स ऑन एसेट्स (RoA) और रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) क्रमश: 0.96 फीसदी और 19.43 फीसदी रहा. वहीं मार्च तिमाही में रिटर्स ऑन एसेट्स (RoA) 0.49 फीसदी बढ़कर 1.23 फीसदी रहा.
NPA रेशियो में गिरावट
बैंक के मुताबिक, उसका ग्रॉस एनपीए रेशियो सालाना आधार पर 1.19% कम होकर 2.78 फीसदी रहा. नेट एनपीए रेशियो 0.35 फीसदी कम होकर 0.67 फीसदी रहा. बैंक का मार्च तिमाही में स्लिपेज रेशियो 0.41 फीसदी रहा. वहीं पूरे वित्त वर्ष के लिए स्लिपेज रेशियो 0.34 फीसदी बेहतर होकर 0.65 फीसदी रहा.
.
Tags: Sbi, State Bank of India
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 17:12 IST








