रिपोर्ट-अजय कुमार पटवा
उज्जैन. धार्मिक नगरी उज्जैन में पुलिस ने बदमाशों के मकान मिट्टी में मिला दिए. पुलिस ने 6 बदमाशों के अवैध निर्माणों पर राजस्व और नगर निगम की मदद से बुलडोजर चला दिया. पुलिस ने ढोल धमाकों के साथ मुनादी पिटवाते हुए गुंडों के मकान तोड़े. प्रशासन की टीम ने बुलडोजर और हथौड़ों से मकानों को जमींदोज कर दिया.
उज्जैन जिले में बढ़ते अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है. पुलिस ने गुंडा अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 6 बदमाशों के मकान पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया. पुलिस ने चिमनगंज, महाकाल इलाके के सम्राट नगर, विराटनगर, शिव शक्ति नगर समेत अन्य जगहों पर ढोल बजाकर मुनादी पिटवाते हुए बदमाशों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चला दिया. इस दौरान पुलिस बल के साथ नगर निगम की रिमूवल गैंग ने मदद की.
बुलडोजर और हथौड़ों से तोड़े बदमाशों के मकान
बुलडोजर कार्रवाई के दौरान चिमनगंज थाना इलाके के चार बदमाशों के मकान ध्वस्त किए गए. इन बदमाशों में नाहरु उर्फ हुसैन, नीरज, युसूफ उर्फ नवाब, नईम उर्फ काला समेत अन्य बदमाशों के मकान जमींदोज किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि इनमें नाहरु नाम के बदमाश के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध दर्ज हैं. उसके खिलाफ 26 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं. पुलिस ढोल धमाकों के साथ इलाके में मुनादी पिटवाती हुई पहुंची. फिर बुलडोजर और हथौड़ों से मकानों को तोड़ दिया गया.
आपके शहर से (उज्जैन)

World’s Largest School: दुनिया के सबसे बड़े स्कूल की कितनी है फीस, 99% लोग नहीं जानते होंगे

Ujjain: सड़क पर पड़ा था 3 लाख का मावा, खाद्य विभाग के छापे से घबराकर भागे मिलावटखोर

Bhopal : Hema Meena की मदद करने वाले Project Engineer Janardan Singh Suspend | Top News | News18MPCG

कृष्ण भक्ति में डूबी कंचन; वृंदावन से ले आई ‘लड्डू गोपाल’, मनाया बर्थडे, काटा केक

MP Assembly Elections : कमलनाथ का बड़ा ऐलान, कांग्रेस सत्ता में आयी तो 100 यूनिट तक सबको बिजली मुफ्त

Bageshwar Dham: सागर में 20 मई से फिर कथा करेंगे पं. धीरेंद्र, इस दिन लगेगा दिव्य दरबार

ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए 12वीं के नंबर भी आएंगे काम ? या सिर्फ CUET से मिलेगा एडमिशन

Chhattisgarh : PSC Exam Result को लेकर ABVP का प्रदर्शन, परीक्षा परिणाम में अनियमितता का लगाया आरोप

भागवत कथा सुनने निकले पति-पत्नी, नहीं पहुंचे वापस घर, फिर अचानक बेटी को मिली बुरी खबर

चलती स्कूटी में अचानक लगी आग, गाड़ी छोड़ दूर भागे युवक; मुश्किल से बची जान; देखें Video

रेलयात्री ध्यान दें! यह स्पेशल ट्रेन…अब 3 जुलाई तक चलेगी, MP के इन स्टेशनों पर रुकेगी
ढोल बजाकर मुनादी पिटवाते हुए की कार्रवाई
उज्जैन एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने बताया राज्य शासन के निर्देश में आपराधिक तत्वों के खिलाफ गुंडा अभियान के तहत कार्रवाई की गई है. यह वे लोग हैं जो आए दिन हफ्ता वसूली, लोगों को डराना धमकाना और मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं. दो थाना इलाकों में कुल 6 आरोपियों को चिन्हित किया गया था. इसके बाद राजस्व और नगर निगम की जांच में इनके मकान निर्माण अवैध पाए गए. लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया. मुनादी कर 6 बदमाशों के अवैध निर्माण तोड़ दिए गए हैं. उन्होंने कहा बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.
.
Tags: Crime News, Madhya pradesh news, MP Police, Ujjain news
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 17:06 IST








