इधर परिणीति-राघव की हो रही थी सगाई, उधर बन्नी के बाबुल के छलके आंसू, उमड़ पड़ा था पापा का प्यार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बेटी और बाबुल का रिश्ता क्यों खास होता है… ये शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है. हर पिता के लिए बेटी की शादी वो सपना होता है, जिसको वो उसके पैदा होने के बाद से लगातार देखता है. बॉलीवुड फिल्मों में शादी को त्योहार की तरह दिखाया जाता है. वैसे ही बॉलीवुड कलाकारों की शादियां उनके लाखों-करोड़ों फैंस के लिए किसी खास अवसर से कम नहीं होती. इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा की सगाई सुर्खियों में हैं. सगाई की कुछ खास तस्वीरों को एक्ट्रेस ने खुद शेयर की थीं. अब उन्होंने सगाई की दौरान गुरुद्वारे की रस्मों की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है. ये तस्वीरें हालांकि सुर्खियों में हैं, लेकिन इन तस्वीरों को साथ बबुल की नम आंखे भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

अनुष्का-विराट की शादी हो या ऐश्वर्या-अभिषेक की, इंटरनेट, मीडिया से लेकर दर्शकों के बीच इसकी खूब बातें होती हैं. पिछले दिनों दिल्ली में प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की सगाई हुई. उनकी सगाई में कुछ खास मेहमान पहुंचे थे. गुरुद्वारे में सगाई की रस्मों की शुरुआत हुई और समारोह की चकाचौंध के बीच परिणीति के पापा के आंखे भर आईं, एक्ट्रेस के पापा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

तीसरी तस्वीर पर अटकी लोगों की निगाहें
परिणीति और राघव चड्ढा के अफेयर की खबरें लंबे समय से सोशल मीडिया पर आ रही थीं. हालांकि, कभी इन दोनों ने अपने अफेयर की बात को स्वीकार नहीं किया. इस बीच पिछले दिनों राघव और परिणीति ने अपनी सगाई की घोषणा कर फैंस को हैरान कर दिया. एक्ट्रेस ने सगाई की कुछ नई और खास तस्वीरों को आज शेयर किया. 8 तस्वीरों में तीसरी तस्वीर ऐसी है, जिसमें बेटी और पिता के खास रिश्ते की बात फिर से लोग कर रहे हैं.parineeti chopra father Pawan Chopra got emotional eyes filled with tears on her daughter engagement with raghav chadha

रुमाल से पोछे आंसू
पहली तस्वीर में परिणीति और राघव को हाथ जोड़कर दिखाया गया है, जबकि अगली तस्वीर में उन्हें एक-दूसरे के बगल में बैठे हुए दिखाया गया है, उनके परिवार उनके पीछे बैठे हैं. तीसरी तस्वीर में परिणीति के पिता पवन चोपड़ा आंसू पौंछते दिख रहे हैं, जबकि बाकी तस्वीरों में परिणीति और राघव अपनी सगाई में खुश दिख रहे हैं.

परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग ने किया पापा को नोटिस
परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग चोपड़ा ने पोस्ट पर कॉमेंट किया और लिखा, ‘बैकग्राउंड में पापा का आंसू आना हाइलाइट है.’ एक्ट्रेस के फैन लगातार तस्वीरों पर कॉमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने पोस्ट पर दिल के इमोजीस शेयर की है. एक फैन ने लिखा- ‘यह इतना खूबसूरत पल है। अंकल को हमारी तरफ से गले लगाओ.’ आपको बता दें कि परिणीति के पिता एक बिजनेसमैन हैं.

Tags: Parineeti chopra

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें