श्रीमद्भागवत कथा सुनने निकले पति-पत्नी, नहीं पहुंचे वापस घर, फिर अचानक बेटी को मिली बुरी खबर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ASHISH KUMAR JAIN

दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह में एक सनसनीखेज वारदात हुई. हटा इलाके के लुहारी गांव में पति-पत्नी की लाश मिली. फिलहाल मामला खुदकुशी का माना जा रहा है. दोनों के शव के पास पुलिस को सल्फास की डिब्बी भी मिली है. दोनों पति-पत्नी अपने घर से कथा सुनने के लिए निकले थे, फिर वापस नहीं लौटे. जब दोनों की कोई खोज खबर नहीं मिली तो परिजनों ने तलाश शुरू की. इसके बाद उन्होंने पति और पत्नी की लाश खेत के पास मिली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दमोह के हटा इलाके में बुधवार देर रात पति-पत्नी द्वारा जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा कि हरदयाल सिंह लोधी पिता और भागगवती ने अज्ञात कारणों के चलते खेत में जहर खाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार दोनों लुहारी गांव में अपनी बेटी के यहां श्रीमद्भागवत कथा सुनने आये थे.

पुलिस कर रही मामले की जांच
कथा सुनने के बाद पति और पत्नी वापिस घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश की. तलाश किए जाने के बाद दोनों के शव खेत के पास पड़े होने की जानकारी सामने आई. पति पत्नी के शव के पास सल्फास की डिब्बी मिलने से आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना परिजनों के द्वारा हटा थाना पुलिस को दी गई. इसके बाद हटा थाना प्रभारी टीआई मनीष मिश्रा पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे. पुलिस को खेत में पति-पत्नी के शव मिले, तो वहीं उनके पास सल्फास की डिब्बी भी मिली. इससे मामला आत्महत्या का माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: पति-पत्नी में गलतफहमी बन गई है झगड़े की वजह, 3 आसान टिप्स की लें मदद, रिश्तों में आ जाएगी पहले जैसी मजबूती

पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर मामले में जांच शुरू की गई है. जानकारी के मुताबिक पति पत्नी इटवा हीरालाल की रहने वाले है, जो लुहारी गांव अपने बेटी दामाद के यहां भागवत कथा आयोजन में शामिल होने के लिए आए थे. कथा सुनने के बाद यह लोग बेटी दामाद के घर नहीं पहुंचे तो दोनों की तलाश की गई. ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि दोनों के शव खेत में पड़े हुए हैं, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. फिर पता चला कि दोनों ने आत्महत्या कर ली है. हालांकि पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है. जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा.

.

FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 16:03 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें