अब महि‍लाओं के ल‍िए स्‍टॉप पर रुकेंगी बसें! CM केजरीवाल के एक्‍शन के बाद म‍िलेगा DTC बस ड्राइवरों को सबक, जानें पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

महिलाओं को देख बस नहीं रोकनके मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल का एक्शन.
सीएम केजरीवाल के आदेश के बाद हुई कार्रवाई, आरोपी ड्राइवर को सस्पेंड किया गया.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में ऐसा व्यवहार बर्दाश्त के काबिल नहीं.

नई दिल्ली. हाल में ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसमें दिल्ली पथ परिवहन निगम की एक बस के ड्राइवर ने महिलाओं को देखकर बस आगे बढ़ा दी. इस मामले के सामने आने के बाद उक्त बस ड्राइवर की पहचान की गई और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश पर बस एक्शन लिया गया. आरोपी बस ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है. इसको लेकर सीएम केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा कि दिल्ली की बसों में ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने महिला यात्रियों को देख​कर डीटीसी ड्राइवर द्वारा बस नहीं रोकने की शि​कायत को गंभीरता से लिया और कार्रवाई करने के बाद अपने ​ट्वीट में लिखा, ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि कुछ ड्राइवर महिलाओं को देखकर बस नहीं रोकते; क्योंकि महिलाओं का सफर फ्री है. इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस बस ड्राइवर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है.

Tags: CM Arvind Kejriwal, Delhi news, Kejriwal Government

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें