डेटिंग एप से मुलाकात, T20 WC के बीच हुआ गिरफ्तार, अब श्रीलंकाई क्रिकेटर से जुड़े रेप केस में आया फैसला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. बीते साल ऑस्‍ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्‍व कप के दौरान श्रीलंका की टीम के क्रिकेटर धनुष्‍का गुणतिलका की सिडनी में गिरफ्तारी हुई थी. आरोप लगाए गए कि पड़ोसी देश के क्रिकेटर ने एक महिला के साथ रेप किया. इस मामले में अब धनुष्‍का को बड़ी राहत मिली है. कुल चार मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया था. सिडनी मॉर्निंग हेराल्‍ड की खबर के मुताबिक इनमें से तीन धाराओं में उन्‍हें राहत दे दी गई है. तीन आरोप वापस ले लिए गए हैं.

बताया गया कि धनुष्‍का गुणतिलका एक महिला से डेटिंग एप के माध्‍यम से संपर्क में आए थे. दोनों में दोस्‍ती बढ़ी और खूब मिलना जुलना भी हुआ. दोनों पक्षों में बात बिगड़ गई. 29 वर्षीय महिला की तरफ से आरोप लगाया गया कि श्रीलंका के खिलाड़ी ने उनका गला दबाया और रेप किया.

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार,‘‘ सरकारी वकील ह्यूग बडिन ने अदालत को बताया कि एक आरोप प्रमाणित हुआ है जबकि बिना सहमति के यौन संबंध बनाने के तीन आरोपों को वापस ले लिया गया है.’’

गुणतिलका पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान श्रीलंका की टीम के सदस्य थे. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ पहला मैच खेला था लेकिन इसके बाद चोटिल होने के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. गुणतिलका ने श्रीलंका की तरफ से आठ टेस्ट, 45 एक दिवसीय और 46 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं.

Tags: Cricket news, Sri Lanka Cricket Team, T20 World Cup 2022

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें