DFCCIL Recruitment 2023: रेलवे मिनिस्ट्री में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, इस विषय में होना चाहिए ग्रेजुएट, होगी अच्छी सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

DFCCIL Recruitment 2023: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया (DFCCIL) ने एक्जीक्यूटिव और जूनियर एक्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती (DFCCIL Recruitment 2023) के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इस शॉर्ट नोटिफिकेशन के तहत आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू होगी. उम्मीदवार जो भी इन पदों (DFCCIL Recruitment) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे DFCCIL की आधिकारिक वेबसाइट dfccil.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों के पास केंद्र सरकार / राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग डिग्री या समकक्ष योग्यता हैं, वे DFCCIL Recruitment 2023 के लिए आवेदन करने के योग्य हैं. इस भर्ती (DFCCIL Bharti 2023) प्रक्रिया के तहत कुल 535 पदों को भरा जाएगा.

DFCCIL Recruitment के तहत जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 20 मई, 2023 से शुरू होगी और 19 जून, 2023 को समाप्त होगी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से DFCCIL एक्जीक्यूटिव और जूनियर एक्जीक्यूटिव रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद के लिए अपनी योग्यता का पता लगाने के लिए आवेदन करने से पहले DFCCIL Bharti Notification 2023 को ध्यान से पढ़ें.

DFCCIL Recruitment के तहत भरे जाने वाले पदों का विवरण
DFCCIL ने एक्जीक्यूटिव और जूनियर एक्जीक्यूटिव के 535 रिक्त पदों के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

DFCCIL Bharti के लिए याद रखने वाली तिथियां
DFCCIL के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 20 मई
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 19 जून
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
DFCCIL Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
DFCCIL Recruitment 2023 अप्लाई लिंक

DFCCIL Recruitment के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए.

Tags: Central Govt Jobs, Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें