How To Reduce High Cholesterol Naturally: शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सीधा असर हार्ट हेल्थ पर पड़ता है. कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो शरीर की फंक्शनिंग के लिए जरूरी होता है. अगर कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य से ज्यादा हो जाए, तो परेशानी बढ़ने लगती है. हमारे शरीर में टोटल कोलेस्ट्रॉल का स्तर 200 mg/dL से कम हो, तो इसे नॉर्मल माना जाता है. अगर यह स्तर 200 से ज्यादा हो जाए, तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है. आज आपको हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के 5 आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं.
01

हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए खाने-पीने में सावधानी बरतनी चाहिए. ऐसे लोगों को रेड मीट और जंक फूड्स से दूरी बनानी चाहिए. इन फूड्स में मौजूद तत्व शरीर में पहुंचकर कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा सकते हैं. इससे हार्ट अटैक समेत कई गंभीर परेशानियाों का खतरा बढ़ सकता है. (Image- Shutterstock)
02

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए वजन को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है. शरीर का वजन बढ़ने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है. अपने रुटीन में ऐसी एक्टिविटी शामिल करें, जिनसे आपका वजन कम हो सके और फिटनेस बेहतर हो सके. ज्यादा वजन कई बीमारियों की वजह बन सकता है. (Image- Shutterstock)
03

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए फिजिकल एक्टिविटी बेहद जरूरी होती है. एक्सरसाइज करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार हो सकता है. रिसर्च की मानें तो सप्ताह में पांच बार कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करें या सप्ताह में तीन बार 20 मिनट तक एरोबिक एक्टिविटीज करें. (Image- Shutterstock)
04

हेल्थ के लिए स्मोकिंग को बेहद खतरनाक माना जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि स्मोकिंग छोड़ने से आपके बैड कोलेस्ट्रॉल में तेजी से सुधार होता है. सिगरेट पीने पर आपका ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट भी तेजी से बढ़ जाता है. स्मोकिंग छोड़ने से हार्ट डिजीज का खतरा 50 फीसदी तक कम हो जाता है. (Image- Shutterstock)
05

हाई कोलेस्ट्रॉल वाले मरीजों को अल्कोहल से तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए. अल्कोहाल का ज्यादा सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है. शराब से दूरी बनाकर आप अपनी हार्ट हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं. जानकारों की मानें तो शराब हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक का कारण बन सकती है. (Image- Shutterstock)
06

नेचुरल तरीकों से अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल नहीं हो रहा, तो बिना देरी किए डॉक्टर से मिलकर इलाज कराना चाहिए. कोलेस्ट्रॉल को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके लक्षण नजर नहीं आते, इसलिए समय-समय पर कोलेस्ट्रॉल का चेकअप करना चाहिए. (Image- Shutterstock)









