
Giant Baby With Big Head: बच्चे कैसे भी हों, मां को हमेशा प्यारे ही होते हैं. वो किसी भी परिस्थिति में अपने बच्चे का ख्याल करती ही है और आखिरी वक्त तक उन्हें बेहतर से बेहतर देने की कोशिश करती है. हालांकि दुनिया इतनी खराब है कि आप कई बार लोगों को मां की मजबूरी का मज़ाक उड़ाते हुए भी देख सकते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ एक मां के साथ, जिसकी बच्ची एक लाइलाज बीमारी के साथ पैदा हुई है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक एडाल्गिसा सोरेस एल्व्ज़ ( Adalgisa Soares Alves) की महिला ने एक ऐसी बच्ची को जन्म दिया, जिसके शरीर के साथ-साथ उसका सिर तेज़ी से बढ़ता जा रहा है. मां उसे लेकर न सिर्फ चिंतित रहती है बल्कि हर तरह से बच्ची की देखभाल भी करती है. फिर भी लोग उसका हौसला मज़ाक उड़ाकर तोड़ने की कोशिश करते रहते हैं.
तेज़ी से बढ़ रहा है बच्ची का सिर
एडाल्गिसा सोरेस के कुल 3 बच्चे हैं. इनमें से एक ग्रैज़िली नाम की बच्ची उनके दूसरे बच्चों से अलग है. उसे जन्मजात रूप से एक अजीब बीमारी है, जिसकी वजह से उसका सिर तेज़ी से बढ़ता जा रहा है. बच्ची को हाइड्रोसेफालस नाम की बीमारी है, जिसके चलते उसके मस्तिष्क में फ्लुइड का निर्माण होता रहता है. इसके चलते उसके दिमाग पर प्रेशर बढ़ता है और खोपड़ी भी डैमेज हो सकती है. न बच्ची चल सकती है, न बोल सकती है बल्कि अब उसकी आंखों की रोशनी भी जा चुकी है.
.
Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 13:14 IST









