
अमित सिंह/प्रयागराज : पूरब के ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वालों के लिए अच्छी खबर है. पीजी कोर्सों में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है . पहले फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 16 मई ही थी, लेकिन विद्यार्थियों के हित को देखते हुए अब इसे 20 मई कर दिया गया है. विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर फटाफट फॉर्म भर सकते हैं.
प्रवेश परीक्षा 2 जून से 5 जून तक के 11 शहरों में ऑनलाइन-ऑफलाइन मोड में होगी. अभ्यर्थी 17 से 20 मई तक अपने फॉर्म का संशोधन कर सकेंगे. मोबाइल नंबर, ईमेल, पीडब्ल्यूडी श्रेणी में संशोधन नहीं किया जा सकेगा. प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी बरेली और नई दिल्ली में ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों मोड में परीक्षा का आयोजन होगा.
पाठ्यक्रमों की परीक्षा सुबह
ऑनलाइन मोड में परीक्षा भोपाल, कोलकाता, पटना और तिरुवंतपुरम में आयोजित होगी. प्रवेश निदेशक प्रोफेसर जेके ने बताया कि दो जून को एलएलएम,एलएलबी ऑनर्स की परीक्षा ऑनलाइन ऑफलाइन मोड में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और एमकॉम की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगी. 3 जून को PGAT-1 पाठ्यक्रमों की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 तक होगी. वही 4 जून को आईपीएस और PGAT-2 पाठ्यक्रम और 5 जून को PGAT-2 परीक्षा पहली वाली 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक होगी. जेके ने बताया कि संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा का स्कोर पोस्ट ग्रेजुएट और अन्य व्यवसायिक पाठ्यक्रमों पर लागू नहीं होगा.
.
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 10:35 IST









