
हाइलाइट्स
कार का वाइपर बारिश के अलावा भी आप काम में ले सकते हैं.
इससे विंडस्क्रीन को आप ड्राइविंग के दौरान भी वॉश कर सकते हैं.
इसकी अलग-अलग स्पीड आपको बारिश की तेजी के अनुसार विजिबिलिटी में मदद करती है.
नई दिल्ली. कार में हमें कई ऐसे फीचर्स दिखते हैं जिन्हें हम लगातार उपयोग में लेते हैं. लेकिन हमें उसको इस्तेमाल करने का सही तरीका नहीं पता होता है. ऐसा ही कुछ वाइपर के नॉब के साथ भी है. हम वाइपर का इस्तेमाल काफी करते हैं, यहां तक की कुछ लोग तो विंडशील्ड को साफ करने के लिए भी वाइपर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके सही उपयोग की जानकारी होना भी जरूरी है. इस नॉब को देने के पीछे 4 मकसद होते हैं.
आप कभी गौर करेंगे तो पाएंगे कि वाइपर को ऑपरेट करने वाले नॉब में 4 स्टेज होती हैं. लेकिन हम इसकी एक या दो स्टेज को ही इस्तेमाल करते हैं. तो आइये आपको बताते हैं कि इसका फंक्शन किस कंडीशन में कैसे काम करता है.
जब हो हल्की बारिश
ड्राइव करने के दौरान यदि हल्की बारिश हो रही हो तो आप वाइपर को 1 नंबर पर चला सकते हैं. इस पर इसकी स्पीड काफी कम रहती है. इससे वाइपर की ब्लेड्स कम घिसती हैं और विंड स्क्रीन पर स्क्रैच आने का खतरा भी नहीं रहता है.
कुछ तेज बौछार
तेज बौछार के समय आप वाइपर को 2 नंबर पर चला सकते हैं. बारिश तेज होने की स्थिति में आप इसे 3 नंबर पर भी चला सकते हैं. इन दोनों ही स्टेजेज पर वाइपर की स्पीड आपको काफी अच्छी मिलेगी और विजिबिलिटी भी अच्छी रहेगी.
जब हो मूसलाधार बारिश
वैसे तो तेज बारिश या तूफान की स्थिति में कार चलाने से परहेज करना चाहिए और एक सुरक्षित स्थान देखकर कार को पार्क कर देना चाहिए. लेकिन यदि जरूरी हो और आपको ऐसे माहौल में कार को चलाना पड़े तो आप वाइपर की स्पीड को 4 पर रखें. इसमें सबसे तेज वाइपर की मोटर काम करती है और आपकी विजिबिलिटी को बढ़ाती है.
विंडस्क्रीन वॉशर
इन 4 स्टेजे के अलावा भी एक स्टेज है जो क्विक शिफ्ट होती है. ये विंडस्क्रीन वॉशिंग के काम आती है. इसके साथ विंडस्क्रीन पर पानी की बौछार आती है और वायपर दो बार मूवमेंट देता है. जिससे आपकी कार की विंडस्क्रीन साफ हो जाती है.
अब तक तो बात हुई किस स्टेज पर वाइपर कैसे काम करता है. लेकिन अब हमें ये समझना भी जरूरी है कि वाइपर आखिर काम कैसे करता है. दरअसल वाइपर की ब्लेड्स दो 12V की छोटी मोटर से जुड़ी होती हैं. इन मोटर को एक पुली के साथ अटैच किया जाता है ये पुली आधा राउंड तो सीधा और आधा उल्टा लेती है. जिससे मोटर चलने के दौरान आपकी कार का वाइपर पहले ऊपर और फिर नीचे की ओर जाता है.
.
Tags: Auto News, Car Bike News
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 09:58 IST









