दूध, घी, पनीर के खरीदने वाले सावधान, गाजियाबाद में आधे से ज्‍यादा नामूने फेल, दिल्‍ली में भी होती थी सप्‍लाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



गाजियाबाद. खाद्य सुरक्षा विभाग ने होती के आसपास गाजियाबाद के अलग अलग स्‍थानों से दूध,घी, पनीर ओर मावा के सैंपल लिए थे. इनकी रिपोर्ट आ गई है. इनमें से आधे से अधिक सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं. इनमें मिलावट पाई गई है. ये उत्‍पाद गाजियाबाद के साथ साथ दिल्‍ली में भी सप्‍लाई किए जाते थे.

गाजियाबाद के मुख्‍य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनीत कुमार के अनुसार मार्च में अलग-अलग स्थानों से 80 सैंपल लिए थे, जिसमें 58 सैंपल फेल पाए गए हैं. दूध, पनीर, मावा के 31 और घी के 17 सैंपल शामिल हैं. इनमें मिलावट पाया गया है.

होली के आसपास जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने के लिए पांच टीमें गठित की गई थीं, टीमों ने जिले के अलग-अलग स्थानों से सैंपल लिए लिए थे. इनमें दूध व घी, पनीर, मावा के 46 नमूने थे. टीम ने इसकी जांच के लिए सैंपल लखनऊ स्थित लैब में भेजा था. इनकी जांच रिपोर्ट आई है.

संबंधित प्रतिष्ठानों के स्वामियों को जानकारी देने के लिए और रिपोर्ट को चुनौती देने के लिए नोटिस भेजा जाएगा. नोटिस का जवाब मिलने पर सैंपल को दोबारा जांच के लिए भेजा जाएगा और जवाब न देने की स्थिति में एडीएम की कोर्ट में मामला दर्ज कराया जाएगा. जांच रिपोर्ट के मुताबिक घी में वनस्पति की मिलावट की गई थी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें