
हिमांशु श्रीवास्तव/सीतापुर. सीतापुर में मंगलवार को बाबा बैजनाथ धाम महोली में समाजसेवियों की ओर से एक गरीब व अनाथ बेटी मोहिनी का विवाह कराया गया. मोहिनी की विदाई के समय परिवारीजनों के साथ-साथ वहां उपस्थित लोगों की आंखें भी नम हो गईं. लोगों ने नवदंपति को खुशहाल जीवन व्यतीत करने की दुआ दी. मोहिनी के माता-पिता के गुजर जाने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों के पास उसकी शादी करने व्यवस्था न होने से उनको काफी चिंता रहती थी. उन्होंने नगर के कुछ समाजसेवियों से अपनी व्यथा का जिक्र किया और सहायता मांगी. लोगों ने न सिर्फ हामी भरी, बल्कि तन मन धन से मदद भी की. इस तरह खुशी-खुशी मोहिनी की विदाई संभव हो सकी.
महोली के करौंदिया गांव निवासी विष्णु भार्गव की मृत्यु 10 वर्ष पूर्व हो गई थी. पिता की मृत्यु के समय बेटी मोहिनी की उम्र महज 9 वर्ष थी. परिवार की हालत पहले से ही ठीक नहीं थी. इसी दौरान मोहिनी की मां की भी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी. जिससे मोहनी और उसके छोटे भाई पर मानो दुखो का पहाड़ टूट पड़ा हो.
बेटी के विवाह के लिए सहयोग मांगा
समय बीतता गया और मोहिनी बड़ी हुई तो उसके ताऊ प्रीतम को उसके विवाह की चिंता सताने लगी. इसके बाद उसके बुजुर्ग ताऊ ने नगर में लोगों से बेटी के विवाह के लिए सहयोग मांगा. उनकी मंशा को देख नगर के युवाओं ने मोहिनी के विवाह का पूरा बीड़ा उठा लिया. मोहिनी के ताऊ ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी का विवाह ढकिया निवासी मुन्नी लाल भार्गव के बेटे शोभित से तय कर दिया. उनके पास भतीजी का विवाह करने के लिएपै सों का अभाव था. जिसके चलते महोली के युवा मोर्चा अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला, नवीन शुक्ला ,राजेश शुक्ला, राहुलत्रिवेदी ,मोनू मिश्रा, हरजीत सिंह, अंकित दीक्षित, हंशिव शर्मा पंकज पाण्डे, भारतीय हिन्दू परिषद के संस्थापक पवनेश जी महाराज ,संजीव शर्मा, सहित अन्य समाजसेवियों ने गरीब बेटी का विवाह संपन्न कराया.
.
Tags: Latest hindi news, Sitapur news, UP news
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 09:56 IST








