
एस. सिंह
चंडीगढ़. पंजाब में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लेकर पंजाब के सरकारी कर्मचारी पेन डाउन स्ट्राइक पर चले गए हैं. बताया जा रहा है कि भगवंत मान सरकार अभी तक ओल्ड पेंशन स्कीम पर अभी कोई फैसला नहीं ले पाई है जिसके चलते सरकारी कर्मचारियों ने 23 मई को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है.
सूत्रों का कहना है कि सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम की एसओपी को स्टडी करने के लिए चार राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में टीमें भेजेगी. इन राज्यों में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जा चुकी है. सरकार का कहना है कि इन राज्यों में पेंशन लागू करने की प्रणाली को समझकर ही राज्य में इसे लागू किया जाएगा.
इसके अलावा सरकार ने दिल्ली में लागू पेंशन मॉडल समझने के लिए स्टडी टीम को निर्देश दिए हैं. इस मामले में सरकार ने स्टडी टीमों को दो माह में अपनी रिपोर्ट सबमिट करने को कहा है. बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है इसी कड़ी में उन्होंने आज गुरुवार को पैन डाउन स्ट्राइक का ऐलान किया है. राज्य के कार्यालयों में कर्मचारी मौजूद तो हैं लेकिन वे कोई भी काम नहीं कर रहे हैं.
केंद्र के पास जमा हैं 16 हजार करोड़ से ज्यादा
पंजाब में ओपीएस लागू होने पर 1.75 को इसका लाभ मिलेगा. हालांकि कर्मचारियों को एनपीएस का लाभ देने के लिए 2022 तक 16, 746 करोड़ रुपए पंजाब सरकार का भारत सरकार के पेंशन एंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के पास जमा है. सरकार ने इस पैसे को वापस करने की भी मांग की थी, लेकिन केंद्र इसे लौटाने को तैयार नहीं है.
वर्तमान में इन कर्मचारियों का न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के तहत पैसा जमा करवाया जा रहा है. उधर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा है कि ओल्ड पेंशन स्कीम को सरकार लागू करने के लिए वचनबद्ध है. उन्होंने कहा कि सरकार इस काम कर रही है. कर्मचारियों से किया गया हर वादा पूरा किया जाएगा.
.
Tags: AAP, Bhagwant Mann, New Pension Scheme
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 09:51 IST








