Success Story: ये हैं देश के यंगेस्ट IRS, 12वीं के बाद शुरू की UPSC की तैयारी, 60 किमी दूर था कॉलेज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (Success Story, Suchiter Sharma IRS). कुछ लोग अपने लक्ष्य को लेकर बहुत स्पष्ट होते हैं. उन्हें स्कूल के दिनों से ही पता होता है कि वह भविष्य में क्या करना चाहते हैं. सुचितर शर्मा भी उन्हीं युवाओं में से एक हैं. उन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा खत्म होते ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी (UPSC Exam).

सुचितर शर्मा जम्मू जिले के बिश्नाह से नौ किमी दूर सलैहड़ गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने सिर्फ 22 साल की उम्र में यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा पास कर ली थी. वह अपने पहले ही प्रयास में यंगेस्ट आईएएस ऑफिसर बन गए थे (Youngest IAS Officer). सुचितर ने 12वीं की पढ़ाई के दौरान ही सिविल सर्विस में करियर बनाने का सपना देखा था.

पढ़ाई के लिए संघर्ष
सुचितर शर्मा ने 12वीं तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल रतनूचक से की थी. 12वीं की परीक्षा पास करते ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का मन बना लिया था. उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई जीजीएम साइंस कॉलेज से की थी. कॉलेज के लिए वह रोजाना 50 से 60 किमी तक का सफर तय करते थे. कॉलेज के बाद वह यूपीएससी कोचिंग जाते थे.

लॉकडाउन में की डबल मेहनत
2020 में जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप से जूझ रही थी, तब सुचितर अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए डबल मेहनत कर रहे थे. 2020 के लॉकडाउन में उन्हें पढ़ाई के लिए एक्सट्रा समय मिल गया था. उन्होंने उस समय का पूरा सदुपयोग किया और सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी में जुटे रहे. यह दौर उनके लिए काफी मुश्किल और चुनौती भरा था.

बहन से मिली प्रेरणा
सुचितर शर्मा के पिता मदन लाल शर्मा और मां रितू मंगोत्रा, दोनों शिक्षक हैं. उनकी कजिन बहन प्रयासी शर्मा आईएएस ऑफिसर और उनकी प्रेरणा हैं. सुचितर ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई खत्म होने के 6 दिन के अंदर यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर ली थी. इसमें 146वीं रैंक के साथ उन्हें IRS (IT) सर्विस में जाने का अवसर मिला था (Suchiter Sharma Rank). वह अपने बैच के यंगेस्ट आईआरएस अफसर थे.

ये भी पढ़ें:
3 साल की उम्र में हुआ एसिड अटैक, ब्लाइंड स्कूल से दी परीक्षा, टॉपर्स में शामिल है नाम
होश उड़ा देंगी अनुपमा और गोपी बहू की डिग्रियां, पर्दे के पीछे बोलती हैं खूब अंग्रेजी

Tags: Civil Services Examination, Success Story, Upsc exam, सरकारी नौकरी

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें