Bihar: प्रेमी-प्रेमिका के ‘मिलन’ के नाबालिग ने डाली खलल तो कपल ने कर दिया बड़ा कांड! जानिए पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

प्रेमी प्रेमिका के मिलन में खलल डालना नाबालिग को पडा महंगा.
मोतिहारी में नाबालिग को धारदार हथिया से गोदकर किया जख्मी.

पटना. प्रेमी-प्रेमिका के मिलन में खलल डालना एक नाबालिग को महंगा पड़ गया. प्रेमी प्रेमिका ने खलल डालने वाली नाबालिग को धारदार हथियार से कई जगहों पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. मामला पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली थाना इलाके का है. घटना के बाद जख्मी नाबालिग को छोड़कर प्रेमी-प्रेमिका फरार हो गए.

बताया जा रहा है कि इसी बीच खेत में काम करने जा रहे लोगों ने जख्मी नाबालिग को देख उसके परिजनों को सूचित किया. परिजनों की सूचना पर सुगौली थाना पुलिस ने नाबालिग को मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने नाबालिग को मुजफ्फरपुर रेफर किया है. घटना सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीपुर भटवलिया की है.

गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह खेत में घास काटने गई थी. इसी बीच गांव के राजीव और नेहा आपस में बात कर रहे थे. उसने उन दोनों को बात करते देख लिया. इस पर इतना बोलने पर कि राजीव भइया काहे बात कर रहे हैं, नेहा तिलमिला गई और उसने नाबालिग को पास बुला कर उसी की खुरपी से उस पर दस से अधिक बार वार कर दिया.

आपके शहर से (पूर्वी चंपारण)

पूर्वी चंपारण

पूर्वी चंपारण

नाबालिग ने बताया कि अचानक किए गए इस हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके बाद खून बहता देख नेहा वहां से फरार हो गई. लेकिन, पास के खेत में काम कर रहे कुछ लोगों की नजर उसपर पड़ी तो फिर सभी ने उसे लेकर सुगौली सीएचसी पहुंचाया और घटना की सूचना बेबी के पिता रत्नेश सिंह को दी.

बताया जा रहा है कि नाबालिग को इसके बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बार मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. इधर, पुलिस परिजनों की तरफ से आवेदन आने के इंतजार में है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी.

Tags: Bihar crime news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें