PBKS vs DC: मैदान से बाहर गेंद पहुंचाने वाले ने ‘बाहुबली’ ने उड़ाए होश, 9 छक्के उड़ाए, फिर भी कसक रह गई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हराया
214 रन का पीछा करते हुए पंजाब के बैटर ने खेली 94 रन की पारी

नई दिल्ली. 6 गेंद और 33 रन. पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में जीत के लिए इतने रनों की दरकार ही थी और स्ट्राइक पर पंजाब के पावर हिटर लियाम लिविंगस्टोन थे. इसी वजह से ये उम्मीद थी कि धूम-धड़ाका होगा और हुआ भी ऐसा ही. ईशांत शर्मा ने ये ओवर फेंका. लिविंगस्टोन पंजाब को जीत तो नहीं दिला पाए. लेकिन, ये जरूर साबित कर दिया कि वो क्यों क्रिकेट के बाहुबली कहलाते हैं. लिविंगस्टोन ने इस ओवर की पहली 4 गेंद में 2 छक्के और एक चौका मारा. हालांकि, अगली 2 गेंद खाली चली गई और आखिरी पर वो खुद आउट हो गए. इस तरह 214 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स 20 ओवर में 198 रन ही बना सकी और 15 रन से मैच हार गई. लेकिन, लिविंगस्टोन दिल जीत ले गए.

लियाम लिविंगस्टोन ने आखिरी गेंद पर आउट होने से पहले 48 गेंद में 94 रन की आतिशी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने चौके तो 5 ही लगाए, पर छक्के 9 उड़ाए, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. उन्होंने 95 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. मैच में पंजाब किंग्स ने 198 रन बनाए. इसमें से 94 रन. यानी आधे रन लिविंगस्टोन के बल्ले से निकले.

Tags: DC vs PBKS, IPL 2023, Liam Livingstone, Shikhar dhawan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें