
कन्नौज. कन्नौज में आम के शौकीनों के लिए एक बहुत अच्छी खबर आ रही है. इस बार सीजन में आम की अच्छी पैदावार हुई है. जिस कारण इस बार आम जमकर खाने को मिलेगा. मौसम के लगातार बदलाव के कारण आम की पैदावार पर बड़ा असर जरूर डाला है. लेकिन पिछले साल की समस्या जैसी कोई स्तिथि नहीं है. पर बेमौसम हुई बारिश के कारण आम की फसल में एक ऐसा रोग लग गया है, जिससे आम की सेहत पर फर्क पड़ा है.
जिले में लगभग 200 हेक्टेयर में किसानों के द्वारा आम की बागवानी की जाती है. ऐसे में कन्नौज में किसान आम से भरे पेड़ो को देखकर खुशी के मारे झूमते नजर आ रहे है. इस साल आंधी तूफान से बचकर आम के पेड़ों में बड़ी मात्रा में आम देखे जा सकते है.
आम में चेपा रोग बढ़ा सकती है मुश्किल
आम की अच्छी पैदावार के बीच एक बड़ी समस्या है. दरअसल, आम के पेड़ों में चेपा रोग देखने को मिल रहा है. ऐसे में यह रोग आम पर बड़ा असर डाल रहा है. यह रोग आम के फल को पैदा ही नहीं होने देता है और अगर आम थोड़ा बढ़ भी गया तो इस रोग के लग जाने के कारण आम में जो पोषक तत्व होते है उन तत्वों पर इसका बड़ा असर होता है.
किसान रामचरन बताते है कि इस साल अच्छा आम पैदा हुआ है, लोगों को भी इस साल अच्छा आम खाने को मिलेगा. लेकिन आम में चेपा रोग लगने के कारण थोड़ी समस्या जरूर सामने आ सकती है. इस समय गर्मी ज्यादा होती पर इस साल हो नहीं रही जिस कारण रात में ओस भी पड़ जाती है और आम की पत्तियों पर पानी जैसा पदार्थ देखा जा सकता है, यही चेपा रोग होता है जोकि आम की ताकत को कम कर देता है.
जिला उद्यान अधिकार सीपी अवस्थी ने बताया कि इस वर्ष आम की अच्छी फसल हुई है. आम में चेपा के साथ-साथ कई रोग लगने की संभावना लगी रहती है. ऐसे में किसानों को कई अच्छे कीटनाशक का प्रयोग करके आम को बचाया जा सकता है. चेपा रोग में एक ऐसा किट होता है, जो कि आम को खराब कर देता है. अगर आम के शुरुआत में यह लग गया तो आम होने ही नहीं देगा और अगर आम हो गया तो यह लग गया तब यह कई तरीकों से आम को खराब कर सकता है.
.
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 07:16 IST









